{"_id":"66a6b089b96d53720a009ff5","slug":"hello-is-your-problem-solved-or-not-i-am-bhiwani-dc-mahavir-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-120830-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डीसी ने शहर में सफाई व्यवस्था, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पंप हाउस का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डीसी ने शहर में सफाई व्यवस्था, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पंप हाउस का किया निरीक्षण
Mon, 29 Jul 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हैलो, आप नया बाजार से संजय बोल रहे हैं, मैं महावीर कौशिक डीसी भिवानी, बोल रहा हूं। आपने जो बिजली निगम में शिकायत दर्ज करवाई थी, वो ठीक हुई या नहीं, जवाब आता है, नहीं सर, कर्मचारी ये कह कर चले कि हमारे पास इतना टाइम नहीं है। ओके, अभी आपके घर बिजली निगम के कर्मचारी आएंगे और आपके घर की बिजली आपूर्ति सुचारू करेंगे।
ये वाक्या रविवार को उस समय का है, जब नवनियुक्त डीसी महावीर कौशिक शहर में बारिश व सीवरेज पानी की निकासी, सफाई व्यवस्था के निरीक्षण करने के दौरान बीटीएम क्षेत्र में बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने वहां शिकायत केंद्र पर कर्मचारियों से बात की और शिकायत रजिस्टर चेक किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर में दर्ज शिकायतों से संबंधित व्यक्तियों से बात की और उनकी शिकायतों के बारे में जाना। डीसी ने बिजली निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिकायत को तुरंत प्रभाव से दूर करने वालों और फोन नहीं सुनने वाले लाइनमैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सुनील रंगा, नगर परिषद ईओ राजाराम, बिजली निगम कार्यकारी अभियंता संजय रंगा, सफाई निरीक्षक विकास देसवाल मौजूद रहे।
सामान्य अस्पताल और ईएसआई में मरीजों से बात कर ली उपचार की जानकारी
डीसी ने चौ. बंसीलाल राजकीय सामान्य अस्पताल में निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में दाखिल शहर निवासी सुमन, देवसर निवासी ओमपाल व अन्य मरीजों से बात की और यहां पर दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने डीसी को बताया कि उनका सही उपचार उपचार मिल रहा है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने स्टाफ सदस्यों के बारे में और ओपीडी के बारे में तथा जिला में चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार से डीसी ने ईएसआई अस्पताल में भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
शहर में पानी निकासी और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
डीसी महावीर कौशिक ने शहर में निरीक्षण के दौरान कोर्ट परिसर के सामने और सब्जी मंडी के पास स्थापित पंप हाउस का जायजा लिया। उन्होंने ढाणा रोड पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया और और संबंधित अधिकारियों से पंप हाउस, देवसर चुंगी के पास और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बारिश के मौसम के चलते सभी मशीनरी सुचारू हालत में हो। जरूरत के अनुरूप शहर में पानी की निकासी के लिए अतिरिक्त पंप सेट लगाएं जाएं और उन पर डीजल का पर्याप्त प्रबंध हो। डीसी ने बड़ चौक, मिनी बाईपास पर, सरकुलर रोड, सामान्य अस्पताल के पीछे कृष्णा कालोनी मोड़ पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कूड़े का उठान नियमित रूप से हो ताकि बारिश में कचरा नालियों में न जाए। डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए उनके अधीन आने वाले नालों की सफाई व्यवस्था भी दुरूस्त रखी जाए।