फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   heavy rain in Bhiwani, water overflow

झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा, शहर में जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in Bhiwani, water overflow
भिवानी। मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद रविवार दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी से शुरू हुआ सिलसिला झमाझम बारिश में बदल गया। करीब दो घंटे तक शहर में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। कई जगह जलभराव के हालात बन गए। बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली गुल हो गई, जिससे रविवार शाम की पेयजल आपूर्ति भी कई इलाकों में बाधित हुई। वहीं रविवार को हुई बारिश के बाद किसानों के चेहरे भी खिल उठे। निचले इलाकों में बने घरों के अंदर भी पानी घुस गया।
विज्ञापन

बारिश के दौरान ही शहर में हाल ही में बनकर तैयार हुए स्ट्रीम वाटर सिस्टम के दो पंप हाउस चालू किए गए। इसके बावजूद भी शहर के अंदर तीन घंटे तक पानी की निकासी नहीं हुई। पाइपलाइन में कई जगह पॉलिथीन अड़चन बन गई। जिसकी वजह से पंप हाउस तक बहुत कम पानी पहुंचा। रविवार को करीब 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दो दिन और बारिश की संभावना बनी रहेगी। शहर में हुए जलभराव की सूचनाओं पर जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी कई जगह पानी निकासी के प्रबंधों में जुटे रहे।
विज्ञापन

जुलाई में पहली बार मानसून की मेहरबानी भिवानी पर हुई। करीब दो घंटे तक कभी तेज तो कभी धीमी बारिश चलती रही। बारिश के दौरान शहर की सड़कों व गलियों के अंदर बारिश का पानी भी जमा हो गया। कई लोग तो अपने घरों के अंदर बारिश का पानी नहीं घुसे इसके लिए गेट के आगे ही अवरोध लगाते दिखे। ठप सीवर व्यवस्था भी बारिश में लोगों के लिए काफी परेशानी बनी। इस वजह से भी कई हिस्सों में पानी की निकासी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिथीन बनी जल निकासी में बाधा
पूरे शहर में बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाए गए स्ट्रॉम वाटर सिस्टम को भी रविवार शाम को चालू कर दिया। पहली बार चालू किए गए इस सिस्टम ने पूरी तरह से काम नहीं किया। इसकी वजह यह रही कि हाल ही में डाली गई पाइपलाइन में कई जगह पॉलिथीन बाधा बन गई। जिसके कारण स्ट्रॉम वाटर सिस्टम के पंप हाउस नंबर एक व दो तक पूरा पानी नहीं पहुंच पाया, जिसकी वजह से शहर के अंदर तीन घंटे बाद भी बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाई। करीब 67 करोड़ के बजट से अमरूत योजना के तहत नगर परिषद ने बरसाती पानी निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर सिस्टम तैयार कराया है। इसके लिए वैश्य कॉलेज के समीप पंप हाउस नंबर दो व महम रोड जलघर टैंकों के समीप पंप हाउस नंबर एक बनाया गया है। ये दोनों पंप हाउस से ही पूरे शहर के अंदर से बारिश के पानी को हांसी रोड पर भिवानी घग्घर ड्रेन में निकाला जा रहा है।

महम गेट पर नहीं हुई बारिश के पानी की निकासी
महम रोड पर नगर परिषद के चेयरमैन का आवास है, मगर इस हिस्से में महम रोड पर काफी दूर तक सड़क पर ही पानी जमा हो गया है। जिसकी निकासी भी नहीं हो पाई। यहां तक कि जन स्वास्थ्य विभाग के गेट के आगे भी भारी मात्रा में बारिश का पानी जमा है। यहां पर अमरूत के तहत पाइपलाइन भी डाली जा चुकी है, मगर यहां पर लाइन में कई जगह रुकावट बनी हुई है, जिसे चेक करने के लिए भी कर्मचारी बारिश के दौरान काम पर लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed