फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Heat of NP elections: names of prospective candidates missing from voter list

नप चुनावों की गर्माहट : मतदाता सूची से भावी उम्मीदवारों के नाम गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Heat of NP elections: names of prospective candidates missing from voter list
नई मतदाता सूचि से अपना नाम गायब दिखाती महिला अनिता। संवाद - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। नगर परिषद के चुनावों की घोषणा हो चुकी है। 24 अप्रैल को प्रस्ताव नप चुनाव को लेकर शहर की राजनीति में गर्माहट है। शहर में नई वार्डबंदी के बाद मतदाताओं की सूची में भी काफी फेरबदल हो गया है। वहीं चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे भावी उम्मीदवारों के नाम मतदाता सूची से ही गायब हो गए हैं।
हालांकि जिला प्रशासन नप चुनाव से पहले शहरी मतदाताओं की सूची को अपडेट करने में जुटा है। मतदाता सूची की त्रुटियों को लेकर अधिकारी दावे-आपत्तियां सुनने में जुटे हैं। प्रशासन के समक्ष भी मतदाता सूची से जुड़ी अनेक खामियों की शिकायतें पहुंच रही हैं। जिनमें किसी वार्ड से 300 तो किसी वार्ड से 400 मतदाताओं के नाम ही गायब हैं। मतदाताओं की मानें तो पुरानी सूची में उनके नाम दर्ज हैं, लेकिन अब मतदाता सूची में उनका वार्ड बदल चुका है तो उनकी फोटो की जगह किसी दूसरे की फोटो लगा दी है। जिला प्रशासन ने जनवरी में ही मतदाता सूची को अपडेट किया था। अधिकारियों का कहना है कि कंप्यूटर में आई तकनीकी खामी की वजह से ऐसी दिक्कतें आ रही हैं, जिसे अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद में 31 वार्ड हैं। भिवानी नगर परिषद के चुनाव 24 अप्रैल को प्रस्तावित हैं। इससे पहले शहरी मतदाताओं की सूची को दुरुस्त किया जाना है। भिवानी नगर परिषद में करीब डेढ़ लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, लेकिन इससे पहले नई वार्ड बंदी में एक समस्या यह भी बनी है कि पिछली योजना में मतदाताओं ने जिन वार्डों से मतदान किया था, अब उनके वार्ड बदल चुके हैं। ऐसे में मतदाता सूची जो पार्षदों के हाथों में उनकी सूची में कई मतदाताओं के तो नाम ही गायब हैं। ये मतदाता कई सालों से नप चुनावों में हिस्सेदारी करते आ रहे हैं, लेकिन अब उनके नाम सूची से अचानक गायब हो गए हैं। जिसको लेकर भी मतदाताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भावी प्रत्याशी भी इस तरह की त्रुटियों को ठीक कराने को लेकर मतदाताओं से भी जुड़ रहे हैं, क्योंकि उन्हें वोट लेने का ये आसान जरिया भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए वोटर नए वार्ड से चुनेंगे शहर की नई सरकार
भिवानी शहर की जनसंख्या करीब ढाई लाख आंकी जा रही है। इसमें डेढ़ लाख वोटर हैं, मगर इसमें भी 35 फीसदी से अधिक युवा वोटर हैं। जिन्हें शायद पहली बार मतदान का मौका मिलेगा। नगर परिषद चुनावों में भिवानी विधानसभा मतदाता सूची का ही प्रयोग किया जाएगा। जिसमें शहरी वार्डों से अलग अलग वार्डों के वोटरों की लिस्ट तैयार होगी। ऐसे में नए वोटर नए वार्डों से शहर की नई सरकार चुनेंगे।
भावी नप पार्षद की दावेदारी, मतदाता सूची में नाम पर चली आरी
शहर के वार्ड नंबर 18 से नप पार्षद की दावेदारी में उतरी शास्त्री नगर निवासी अनीता देवी ने बताया कि उनका मतदाता सूची से ही नाम गायब है। उनके परिजनों का भी सूची में कहीं अता पता नहीं है। इसी तरह उसके वार्ड से करीब 700 वोटरों के करीब दस पेज ही गायब हैं। इसकी शिकायत एसडीएम से की है। इसके बाद उनका नाम तो मतदाता सूची में जोड़ दिया और करीब 300 वोटर भी जुड़ गए। जबकि 400 वोटरों के नाम पर अभी फैसला नहीं हुआ है। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एसडीएम ऑफिस के कर्मचारियों का तर्क है कि कंप्यूटर में तकनीकी दिक्कत है। उसे अपडेट करा रहे हैं। इसी तरह अन्य वार्डों की सूची में भी इसी तरह की गड़बड़ी की शिकायतों के भी अंबार लगे हैं। (संवाद)

सभी शिकायतों का होगा निपटारा
नगर परिषद चुनावों को लेकर सभी वार्डों की मतदाता सूची वार्ड के हिसाब से तैयार की गई है। जिसका प्रारंभिक प्रकाशन भी किया जा चुका है। इस सूची में त्रुटियों को ठीक कराने के लिए 28 फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की मोहलत दी गई थी। जिन लोगों की शिकायतें संबंधित वार्डों से आई हैं, उन सबका निपटान कराया जाएगा। जिसके बाद ही इस सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
-महेश कुमार, एसडीएम एवं प्रशासक नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed