फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Heat of heater in winter increases moisture in eyes

Bhiwani News: सर्दी में हीटर की गर्मी बढ़ा रही आंखों में नमी

Tue, 07 Jan 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 07 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Heat of heater in winter increases moisture in eyes
सामान्य अस्पताल भिवानी की ओपीडी में जुटी भीड़। 
भिवानी। जिले में ठिठुरन भरी सर्दी से राहत पाने के लिए लोग घरों में हीटर का प्रयोग कर रहे हैं। गर्म हीटर की गर्मी लोगों की आंखों में नमी, त्वचा पर एलर्जी, सांस, दमा व अस्थमा के मरीजों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में कई तरह के प्रबंध कर रहे हैं। घरों में बंद कमरों में ठंड ज्यादा होती है। इस कारण लोग हीटर का प्रयोग कर रहे हैं। कमरों को गर्म करने के लिए लगाए गए हीटर लोगों का सर्दी से तो बचाव करते हैं। लेकिन इसके साथ ही लोगों के शरीर को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

हीटर की वजह से लोगों की आंखों में नमी आ जाती है। इसके साथ ही त्वचा पर खुजली, रेडनेस व एलर्जी हो सकती है। अगर घर में कोई अस्थमा व दिल की बीमारी से पीड़ित है तो उन्हें खास सावधानी बरतने की जरूरत है। लंबे समय तक रूम हीटर प्रयोग करना मानसिक रूप से भी हानिकारक होता है। ऑक्सीजन की कमी होने से सोचने की क्षमता पर प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ओपीडी में त्वचा, नेत्र व सांस संबंधी मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार भी लोगों को गर्म हीटर से दूरी बनानी चाहिए। अगर कमरे को गर्म करना है तो सोने से पहले हीटर को कुछ समय के लिए चालू कर बंद कर देना चाहिए। कुछ लोग रात भर हीटर चला कर सोते हैं। जो लोगों के शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए बच्चों को बुजुर्गों को खासकर सांसा व दमा के मरीजों को हीटर के नजदीक नहीं सोना चाहिए।


रूम हीटर के प्रयोग से होने वाले नुकसान
-ऑक्सीजन की कमी।
-आंखों में जलन।
-त्वचा में रूखापन।
-सांस लेने में परेशानी।
- सिरदर्द।
-चक्कर आना।
- थकान महसूस होना।

कैसे करें बचाव
- रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय कमरे में थोड़ा हवा पास का प्रबंध जरूर होना चाहिए।

- पानी पीते रहें।
- हीटर को लगातार नहीं चलाना चाहिए।

ओपीडी में सांस, अस्थमा, त्वचा व आंखों की बीमारी से ग्रस्त मरीज आ रहे हैं। उन्हें उचित सलाह व दवा दे कर ठीक किया जा रहा है। - यतिन गुप्ता, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed