{"_id":"652830d5ea7ba835460a5ca5","slug":"health-workers-searched-vip-area-mosquito-larvae-found-at-24-places-including-mini-zoo-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-7086-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्वास्थ्य कर्मियों ने खंगाला वीआईपी इलाका, लघु चिड़ियाघर सहित 24 जगह मिला मच्छर का लारवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्वास्थ्य कर्मियों ने खंगाला वीआईपी इलाका, लघु चिड़ियाघर सहित 24 जगह मिला मच्छर का लारवा
Thu, 12 Oct 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
डेंगू का लारवा मिलने पर चिड़ियाघर के कर्मचारियों को नोटिस थमाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
भिवानी। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वीरवार को वीआईपी इलाका खंगाला और एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई। इस दौरान टीम लघु सचिवालय, लघु चिड़ियाघर, रेवन्यू कॉलोनी, ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स सहित आसपास के इलाके में पहुंची। इस दौरान लघु चिड़ियाघर में दो जगहों पर मच्छर का लारवा मिला। वहीं डीसी आवास के समीप चल रहे निर्माण साइट पर भी लारवा मिला। जिस पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने संबंधित लोगों नोटिस थमा दिया।
इसी तरह पटेल नगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, और कोर्ट रोड क्षेत्र में भी कई जगह मच्छर का लारवा तलाशा। टीम को 24 जगहों पर मच्छर का लारवा मिला। जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। वीरवार को डेंगू के तीन नए पॉजिटिव भी सामने आए। इसमें एक गांव कायला, दूसरा जांडीवाली गली, तीसरा एमसी कॉलोनी का है। जिले में डेंगू पॉजिटिव के 103 केस सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल बायोलॉजिस्ट नवीन कुमार, महामारी विशेषज्ञ ज्योति कुमारी, स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश जांगड़ा, स्वास्थ्य निरीक्षक सज्जन व स्वास्थ्य निरीक्षक सुनील कुमार शामिल थे।
चिड़ियाघर के कूलर और निर्माण साइट पर मिला लारवा
टीम को लघु चिड़ियाघर के इंजेक्शन कक्ष पर लगे कूलर के अंदर मच्छर का लारवा मिला। चिड़ियाघर में ही चल रहे निर्माण साइट में पानी इस्तेमाल की जगह पर भी लारवा पाया गया। वहीं डीसी आवास के पास सरकारी कार्य की साइट पर भी मच्छर का लारवा मिला है।
विज्ञापन
शहर और ग्रामीण क्षेत्र में फोगिंग का कार्य धीमा हो गया है। यही वजह है कि अभी भी कई जगहों पर मच्छर का लारवा मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण और शहरी वार्डों में पहुंचकर लारवा नष्ट कराने के साथ साथ संबंधित लोगों और संस्थानों को नोटिस भी थमा रही है। लोगों को भी डेंगू जैसी बीमारियों के प्रति सजग रहना होगा।
-डॉ. कृष्ण कुमार उप सिविल सर्जन भिवानी।