फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health workers express resentment over non-payment of salaries for four months

Bhiwani News: चार महीने से वेतन नहीं मिलने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Health workers express resentment over non-payment of salaries for four months
चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक को संबो​धित करते प्रधान दीपक त
भिवानी। चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। दीपावली से पहले वेतन अटकने से 234 परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान दीपक तंवर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने इस संबंध में प्रधान चिकित्सा अधिकारी को प्रदर्शन का नोटिस सौंपा। दीपक तंवर ने बताया कि कर्मचारियों का अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर और जनवरी के 19 दिन का वेतन बकाया है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारी आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के लिए घर का खर्च चलाना और त्योहार मनाना मुश्किल हो गया है। बकाया वेतन जल्द जारी नहीं होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। यूनियन ने उपायुक्त और सिविल सर्जन को भी प्रदर्शन का नोटिस भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक तंवर ने बताया कि 30 अक्तूबर को कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर विरोध जताएंगे। इसके बाद दो नवंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक कार्यस्थल पर दो घंटे का सांकेतिक रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन ने प्रशासन से बकाया वेतन जारी कर कर्मचारियों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed