फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health department is now spreading awareness in gram panchayats for prevention of dengue.

Bhiwani News: डेंगू की रोकथाम के लिए अब ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग फैला रहा जागृति

Wed, 28 Aug 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 28 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Health department is now spreading awareness in gram panchayats for prevention of dengue.
 डेंगू व मलेरिया की जांच करते स्वास्थ्य निरीक्षक जगदीश जांगड़ा। 
भिवानी। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। हालांकि अभी तक भिवानी जिले में कोई भी डेंगू पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है, जबकि पिछले साल 278 डेंगू संभावित मरीज सामने आ चुके हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ग्राम पंचायतों को भी डेंगू की रोकथाम के लिए जागृति लाने में जुटा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में पंचों और सरपंचों के माध्यम से लारवा मिलने के बाद संभावित इलाकों में रोकथाम के प्रबंध करने के तौर तरीके भी समझा रहा है। हालांकि गांव में फोगिंग कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को ही सौंपी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ग्राम पंचायतों को फॉगिंग के लिए जरूरत के हिसाब से दवा भी मुहैया कराएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की जिलेभर में टीमें मच्छर के लारवा की रोकथाम में जुटी है। वहीं बुखार पीड़ित मरीजों की भी जांच हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग अब जिले में मच्छर के डंक का प्रकोप रोकने के लिए ग्राम पंचायतों की मदद भी ले रहा है। गांवों में स्वास्थ्य कर्मी पंचों और सरपंचों को ऐसे इलाकों के अंदर प्रबंध करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जहां हाल ही में मच्छर का लारवा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों के अंदर भी बेवजह पानी जमा नहीं होने देने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं शहर में वार्ड पार्षदों के साथ भी स्वास्थ्य कर्मी तालमेल बैठाकर मच्छर के खात्मा की दिशा में काम कर रहे हैं। बारिश से पहले ही गांव के जोहड़ों के अंदर स्वास्थ्य विभाग गंबूजिया मछली छोड़ चुका है, ताकि मच्छर का लारवा का सफाया किया जा सके। वहीं बारिश के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में मच्छर का लारवा तेजी से पैदा हो रहा है। इसकी रोकथाम के लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों को सक्रियता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग गांवों में ग्राम पंचायत के सदस्यों और सरपंचों को मच्छर की रोकथाम के लिए जागरूक कर रहे हैं, ताकि वे धरातल पर इस दिशा में बेहतर काम कर सकें। शहरी दायरे में वार्ड पार्षदों के साथ स्वास्थ्य कर्मी तालमेल बैठाकर ये कार्य कर रहे हैं। अभी तक जिले में कोई भी डेंगू पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। जिला मुख्यालय के अस्पताल में भी स्पेशल डेंगू वार्ड बनाया गया है।
-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article