फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Health department has so far given notice to 275 people after finding larvae.

Bhiwani News: लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग अब तक 275 लोगों को दे चुका नोटिस

Mon, 05 Aug 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 05 Aug 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Health department has so far given notice to 275 people after finding larvae.
भिवानी। बारिश के बाद अब मच्छर का लारवा भी तेजी से बढ़ने लगा है। जिसने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग अब तक करीब 275 लोगों को मच्छर का लारवा मिलने पर नोटिस थमा चुका है, इसके बावजूद भी अब स्वास्थ्यकर्मी घर-घर दस्तक दे रहे हैं। वहीं जिला मुख्यालय के अस्पताल में भी बारिश के बार पानी ठहराव वाली जगहों पर मच्छर के लारवा की भरमार है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के उप सिविल सर्जन डॉक्टर राकेश खटक ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर गांव के 294 तालाबों में गंबूजिया मछली डाली जा चूकी है। जिले के 147 एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्र में और शहरी क्षेत्र में 17 कर्मचारी 20 डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर के साथ घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में बुखार के मरीजों की 74581 ब्लड स्लाइड बनाई गई है और शहरी क्षेत्र में 17 एमपीएचडब्ल्यू मेल की टीमों द्वारा बुखार के मरीजों की 10741 ब्लड स्लाइड बनाई गई है। इसके अतिरिक्त जिले में डेंगू बुखार के संदिग्ध मरीजों के 631 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक जिले में मलेरिया व डेंगू का कोई भी पॉजीटिव केस नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिविल सर्जन डा. शांडिल्य ने बताया कि डेंगू रोधी जागरूकता अभियान के उपलक्ष्य पर उपस्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा जारी थीम पर मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना, मच्छर पैदा होने वाले स्थानों को चिन्हित कर उनके लार्वा को खत्म करना, डेंगू से बचाव और रोकथाम और नियंत्रण के प्रति आम लोगों को जागरूक करना डेंगू रोधी जागरूकता अभियान का मुख्य लक्ष्य है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed