फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   health department, fogging, dengue cases

संदिग्ध डेंगू का एक केस मिला, 24 लोगों के सैंपल लिए

Thu, 10 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
health department, fogging, dengue cases
घरों में फोगिंग करता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
कोरोना के कहर के बीच जिले में अभी तक 10 डेंगू पॉजिटिव केस आ चुके हैं। अब जिले में डेंगू का एक और संदिग्ध मामला सामने आया है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो चुका है। एंटी लारवा गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। वहीं, शहर में नगर परिषद के माध्यम से फॉगिंग शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन

वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लारवा एक्टीविटी के तहत जिला नागरिक अस्पताल परिसर, लाजपत नगर, बापोड़ा, आदर्श नगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड एरिया में लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान गांव बापोड़ा में 10 वर्षीय किशोर डेंगू संदिग्ध मिला है। इस किशोर को 3 सितंबर को बुखार आ गया था। उसका शहर के निजी अस्पताल में चेकअप करवा गया। इसके बाद 6 सितंबर को उसे फिर बुखार हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया। 7 सितंबर को सामान्य अस्पताल की लैंब में उसका डेंगू का सैंपल दिया गया। जांच रिपोर्ट में किशोर को डेंगू संदिग्ध बताया गया है। हालांकि, किशोर अभी घर पर ही उपचार करवा रहा है और वह पूर्ण रूप से स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग ने किशोर के परिजनों व आसपास के सात लोगों के ब्लड सैंपल लिए है। साथ ही आसपास के 50 घरों में सर्वे किया गया और घरों में रहने वाले लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर से 131 लोगों की ब्लड स्लाइड बनाई और 24 लोगों के डेंगू सैंपल लिए गए हैं। एंटी लारवा अभियान के दौरान एक घर में नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल से डिप्टी सीएमओ डॉ. संध्या गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को घर घर जाकर डेंगू के प्रति जागरूक कर रहा है। जिस भी नागरिक में डेंगू के लक्षण मिलते है उनकी ब्लड स्लाइड बनाई जा रही है। लोगों को अपने आस पास के क्षेत्र में सफाई रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed