फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HBSE Result: Mahendragarh topped and Nuh at the bottom, students from rural areas were ahead in result

HBSE Result: महेंद्रगढ़ ने किया टॉप व नूंह सबसे निचले पायदान पर, रिजल्ट में ग्रामीण इलाकों के छात्र रहे आगे

Tue, 30 Apr 2024 01:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 30 Apr 2024 01:20 PM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षा-2024 के परिणाम में शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों के छात्रों ने बाजी मारी है। वहीं, अगर जिले की बात की जाए तो महेंद्रगढ़ ने टॉप  किया है और जिला नूंह सबसे निचले पायदान पर लुढ़क गया।

विज्ञापन
HBSE Result: Mahendragarh topped and Nuh at the bottom, students from rural areas were ahead in result
Haryana Board 12th Result 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षा-2024 के परिणाम में पास प्रतिशतता में जिला महेन्द्रगढ़ टॉप और जिला नूंह पायदान पर सबसे नीचे रहा है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 86.17 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 83.53 रही है। वहीं, इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 83.35 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 88.12 रही है। 

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० वी.पी. यादव ने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 85.31 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 फीसदी रहा है। उन्होंने बताया कि सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 213504 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 182136 उत्तीर्ण हुए तथा 6169 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। इस परीक्षा में 105993 प्रविष्ठ छात्राओं में से 93418 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 88.14 रही, जबकि 107511 छात्रों में से 88718 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 82.52 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 5.62 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 5672 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 3705 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed