फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HBSE: 5310 candidates were pass in 12th regular examination and 6853 candidates were pass in open examination

HBSE: बोर्ड की बारहवीं की नियमित परीक्षा में 5310 व ओपन में 6853 परीक्षार्थी हुए सफल

Sat, 23 Dec 2023 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 12:06 AM IST
सार

बोर्ड परीक्षा में 40342 परीक्षार्थियों ने हरियाणा बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा दी थी। शैक्षिक का 43 और मुक्त विद्यालय का 24.48 फीसदी परिणाम रहा। 26446 परीक्षार्थी फिर मार्च में बोर्ड की दोबारा परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन
HBSE: 5310 candidates were pass in 12th regular examination and 6853 candidates were pass in open examination
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अक्तूबर-2023 की सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 40342 परीक्षार्थी प्रवेश हुए थे, जिसमें 26167 छात्र व 14175 छात्राएं शामिल हुए।

विज्ञापन


ये परीक्षाएं प्रदेशभर में 109 केंद्रों पर 19 अक्तूबर से 8 नवंबर तक संचालित हुई थीं। इसमें कंपार्टमेंट आने वाले 26446 परीक्षार्थियों को अब मार्च में बोर्ड की फिर से परीक्षा देनी होगी। जबकि 12163 परीक्षार्थियों को अब मार्च में बोर्ड की परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी, जबकि उन्हें परीक्षा उत्तीर्ण का सर्टिफिकेट भी बोर्ड से जल्द जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल एवं विशेष कार्याधिकारी अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा का परिणाम 43 फीसदी रहा है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 12349 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 5310 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 5306 परीक्षार्थियों की कम्पार्टमेंट आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 8398 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 3660 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 43.58 रही तथा 3951 प्रविष्ट छात्राओं में से 1650 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 41.76 रही। उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय परीक्षा का परिणाम 24.48 फीसदी रहा है।


उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 27993 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 6853 उत्तीर्ण हुए, इनमें से 21140 परीक्षार्थियों की री-अपीयर आयी है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 17769 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 4293 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 24.16 रही और 10224 प्रविष्ट छात्राओं में से 2560 पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 25.04 रही। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन: जांच, पुनर्मूल्यांकन निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने के 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed