फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryanvi culture is our identity and invaluable heritage: Arvind Sharma

हरियाणवी संस्कृति हमारी पहचान और अनमोल धरोहर : अरविंद शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi culture is our identity and invaluable heritage: Arvind Sharma
भिवानी। हरियाणा की समृद्ध लोक कला, ऐतिहासिक सांग परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के संकल्प के साथ म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक की अध्यक्षता तथा हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से गांव उमरावत स्थित सूर्यकवि दादा लख्मीचंद सांस्कृतिक भवन में आयोजित 6 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव एवं मूर्ति स्थापना समारोह का शनिवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कमेटी के अध्यक्ष राजेश थुरानिया की अध्यक्षता में लगभग 18 लोक गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों एवं कमेटी सदस्यों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अपनी संस्कृति अपने संस्कार मंच द्वारा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक, मंच संचालक धर्मवीर नागर तथा महिला विंग अध्यक्ष डॉ. सुशीला जांगड़ा का सम्मान किया गया। वहीं कवि चंदगीराम सांजरवास परिवार ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और गायकों का सम्मान किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने सूर्यकवि दादा लख्मीचंद सहित प्रदेश के सभी महान लोक कलाकारों और कवियों की प्रतिमाओं के अनावरण पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की माटी वीर जवानों के साथ-साथ उच्च कोटि के सूफी संतों, कवियों और सांगी कलाकारों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान केवल एक संगठन का नाम नहीं, बल्कि हर हरियाणवी का मूल मंत्र होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि दादा लख्मीचंद, बाजे भगत, मांगेराम और दयाचंद मायना जैसे महान लोक कवियों ने समाज को जो दिशा दिखाई है, वह आज भी प्रासंगिक है। हरियाणवी संस्कृति हमारी पहचान और अनमोल धरोहर है तथा सांग परंपरा को जीवित रखना आज समय की मांग है।
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक और राष्ट्रीय प्रवक्ता रामधन शास्त्री ने कहा कि सांग और रागिनी केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह सामाजिक समरसता, इतिहास और संस्कारों का जीवंत दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन लोक विधाओं को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहा है और आने वाले समय में इस अभियान को और गति दी जाएगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, सोनीपत सांसद प्रतिनिधि वजीर शर्मा, भिवानी के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक घनश्याम सर्राफ, गुरुग्राम के विधायक मुकेश पहलवान तथा भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed