{"_id":"657f4a0917c77f052f0f5cdd","slug":"haryana-team-stood-first-in-national-netball-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-10327-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राष्ट्रीय नेटबॉल में हरियाणा की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राष्ट्रीय नेटबॉल में हरियाणा की टीम रही प्रथम
Mon, 18 Dec 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के गांव कलिंगा बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित नेट बॉल प्रतियोगिता में विजेता
भिवानी। गांव कलिंगा स्थित बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित की गई 41वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता एवं 15वीं नेटबॉल फेडरेशन कप प्रतियोगिता का रविवार का समापन हो गया। दोनों ही प्रतियोगिताओं में हरियाणा की टीम प्रथम स्थान पर रही। विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय संचालिका रेणुका शर्मा व प्रधानाचार्या राजेश्वरी श्योराण ने बताया कि 41वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबाॅल प्रतियोगिता 14 से 17 दिसंबर तक आयोजित की गई। जिसके फाइनल मैच में रविवार को हरियाणा व राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश व पंजाब की टीम के बीच मुकाबले हुए। जिसमें प्रथम स्थान पर हरियाणा, राजस्थान की टीम द्वितीय तथा हिमाचल प्रदेश व पंजाब की टीम तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 15वीं नेटबॉल फेडरेशन कप प्रतियोगिता का भी रविवार को समापन हुआ। जो कि 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम प्रथम, पंजाब की टीम द्वितीय तथा केरला व कर्नाटक की टीम तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।