फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana State Narcotics Bureau Hisar team arrests three with 112 kg ganja

Haryana: भिवानी में स्टेट नार्कोटिक्स ब्यूरो हिसार की टीम ने 112 किलो गांजा के साथ तीन किए गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2022 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

गांव सैय में छापा मारकर दंपती व एक महिला को काबू किया गया है। नशे का पदार्थ ओडिसा से लेकर आए थे। टीम ने नशे के पदार्थ को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
Haryana State Narcotics Bureau Hisar team arrests three with 112 kg ganja
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो हिसार की टीम ने 112 किलोग्राम गांजा के साथ एक दंपती व अन्य महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक व उसकी पत्नी व अपनी साली के साथ मिलकर उड़ीसा से नशे का पदार्थ लाकर यहां बेच रहा था। जिसे सूचना के आधार पर टीम ने छापामार कर धर दबोचा।

विज्ञापन

 

सोमवार देर शाम को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो हिसार के इंचार्ज एसआई संजय के साथ एसआई सतपाल व अन्य टीम सदस्यों ने गांव सैय में सूचना के आधार पर छापा मारा। इस दौरान वहां पर नशे का पदार्थ बेचने पहुंचे गांव कुंभा निवासी ईश्वर, ईश्वर की पत्नी जमुना व जमुना की बहन अनारकली को रंगे हाथ टीम ने पकड़ा।

विज्ञापन

 

टीम ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। जिसका वजन कराया तो 112 किलोग्राम पाया गया। टीम ने नशे के पदार्थ को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं पुलिस पूछताछ में ईश्वर ने बताया कि वह ओडिसा से यह नशे का पदार्थ खरीदकर लाया था। जिसकी कीमत करीब 17 लाख से अधिक की आंकी गई है। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो इंचार्ज एसआई संजय ने बताया कि हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स के एडीजीपी श्रीकांत यादव के दिशा निर्देश पर नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया हुआ है।

 

इसी कड़ी में गांव सैय में सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को काबू किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। टीम आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed