{"_id":"66f6ab6edf355300880a3ac9","slug":"haryana-rajasthan-chief-minister-reached-bapoda-bhiwani-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भिवानी के बापोड़ा में पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री, राहुल गांधी पर किया कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भिवानी के बापोड़ा में पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री, राहुल गांधी पर किया कटाक्ष
Fri, 27 Sep 2024 06:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:26 PM IST
सार
भजनलाल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी देश के टुकड़े करने वाले व आतंकवादियों से विचारधारा मिलाने वाले लोगों के साथ खड़े हैं। हरियाणा प्रदेश में 2014 से पहले पर्ची-खर्ची व जमीन घोटालों का राज था।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा और कांगेस नेता राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में हरियाणा विधानसभा चुनाव में तोशाम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी के समर्थन में पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेश की धरती पर भारत विरोधी बयान देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत के टुकड़े करने वाले लोगों के पक्ष में राहुल गांधी खड़े होकर अपना आतंकवादियों से रिश्ता स्पष्ट कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान व हरियाणा के युवाओं ने सैनिक के रूप में अनुच्छेद-370 के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। जबकि कांग्रेस की रणनीति राष्ट्र की मजबूती करना नहीं है।
विज्ञापन
यह बात उन्होंने भिवानी जिला के गांव बापोड़ा में जनसभा के दौरान कही। इस मौके पर भाजपा से राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी भी तोशाम से भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी के साथ उपस्थित थीं।
इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हरियाणा प्रदेश में वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस के कार्यकाल में पर्ची-खर्ची की सरकार थी। युवाओं को नौकरियां नहीं मिलती थी। जमीनों के घोटाले होते थे। भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में गरीब कल्याण की बहुत सी योजनाएं लाकर प्रदेश व देशवासियों का मान-सम्मान बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में जब बाजरे को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये मिल रहा था, तब राजस्थान की कांग्रेस सरकार में 1200 रुपये प्रति क्विंटल बाजरा बिकता था। ऐसे में कांग्रेस की सरकार किसानों से अन्याय करती है। उन्होंने कहा कि बापोड़ा गांव पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह का गांव है। इस गांव से बड़ी संख्या में सैनिक हैं।
40 वर्षों से सैनिक वन रैंक-वन पेंशन की मांग करते आ रहे थे। इस मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने सैनिकों के हित में लागू करने का काम किया। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनकी टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा कांग्रेस ने कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा के खिलाफ अभद्र व्यवहार व टिप्पणी कर अनुसूचित जाति व महिला विरोधी होने का प्रमाण दिया है। वहीं किरण चौधरी ने राव दान सिंह को लेकर कहा कि उन्होंने हजारों करोड़ों के घोटाले किए गए हैं। इसी के चलते उनकी प्रोपर्टी को जांच एजेंसियों ने सील किया है।