फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Preeti Panwar reaches semi-finals of Asian Games, assured of medal

हरियाणा: प्रीति पंवार एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची, पदक किया पक्का, ओलंपिक के लिए भी किया क्वालिफाई

Sat, 30 Sep 2023 07:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद/ अमर उजाला, भिवानी/महम/रोहतक (हरियाणा)
संवाद/ अमर उजाला, भिवानी/महम/रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 07:02 PM IST
सार

प्रीति ने जीत के साथ पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। वहीं सचिन सिवाच ने क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। तीन अक्तूबर को अगला मुकाबला होगा।

विज्ञापन
Haryana: Preeti Panwar reaches semi-finals of Asian Games, assured of medal
बॉक्सर प्रीति पंवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चीन के हांगझोऊ में जारी 19वें एशियन गेम्स में भारतीय बॉक्सरों के लिए शनिवार का दिन काफी अच्छा रहा। तीन भारतीय महिला और पुरुष बॉक्सरों ने विभिन्न भारवर्ग में पदक पक्का किया। इनमें भिवानी हाल रोहतक निवासी प्रीति पंवार भी शामिल हैं, इसके अलावा लवलीना और नरेंद्र कुमार ने अपने भारवर्ग में सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का कर लिया है। वहीं, भिवानी निवासी सचिन ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

विज्ञापन


शनिवार को खेले गए मुकाबले में मूल रूप से बड़ेसरा निवासी प्रीति पंवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी कजाकिस्तान की खिलाड़ी जाहिना को 4-1 के स्कोर के साथ हराया। इस जीत के साथ प्रीति ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह तय की और पेरिस ओलंपिक का कोटा भी हासिल किया। कजाकिस्तान की खिलाड़ी जाहिना तीन बार की विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता खिलाड़ी है। प्रीति का परिवार फिलहाल रोहतक के महम में रहता है। सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली बॉक्सर बेटी की इस जीत से घर में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


इसके अलावा मिताथल निवासी सचिन सिवाच को शनिवार को प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेलना था। लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी कुवैत के खिलाड़ी मैच खेलने नहीं पहुंचे। इसके कारण सचिन को सीधे अगले राउंड के लिए वॉकओवर मिला और उन्होंने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन के कोच अनिल टेकराम ने बताया कि सचिन का अगला मुकाबला तीन अक्तूबर को खेला जाएगा। इसके अलावा भारतीय बॉक्सर नरेंद्र कुमार ने 92 प्लस किलोग्राम भारवर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को 5-0 के स्काेर के साथ हराया और सेमीफाइनल में जगह तय की। जबकि लवलीना ने 75 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में अपनी जगह तय की है।


जैसमिन लंबोरिया का मैच आज
भिवानी निवासी बॉक्सर जैसमिन लंबोरिया ने भी क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। जैसमिन लंबोरिया का मुकाबला एक अक्तूबर को उत्तरी कोरिया की बॉक्सर याेंग के साथ होगा। अगर जैसमिन यह मैच जीत लेती हैं तो उनका एशियाई खेलों में पदक पक्का हो जाएग। इसके अलावा वे पेरिस ओलंपिक का कोटा भी हासिल कर लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed