फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana Power Minister Ranjit Chautala did not like Agriculture Minister advice of JP Dalal

बिजली-कृषि मंत्री आमने-सामने: रणजीत चौटाला बोले- मैं जेपी से सीनियर, मुझे केवल सीएम दे सकते हैं सलाह, यह है पूरा मामला

Tue, 12 Apr 2022 02:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 02:22 AM IST
सार

हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने पंजाब के विधायकों को एक बयान में अनुभवहीन कहा था। इसपर आलोचना हुई तो हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने रणजीत चौटाला को इस तरह की बयानबाजी से बचने की सलाह दी थी। अब रणजीत चौटाला ने कहा कि मैं जेपी से सीनियर, मुझे केवल सीएम दे सकते हैं सलाह। जेपी ने कहा कि कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, जीत हार जनता तय करती है।  

विज्ञापन
Haryana Power Minister Ranjit Chautala did not like Agriculture Minister advice of JP Dalal
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला व कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इसे पड़ोसी राज्य में हुए सत्ता परिवर्तन का असर कहें या फिर केजरीवाल का क्रेज कि हरियाणा की सियासत चरम पर है। एक सलाह को लेकर हरियाणा के बिजली और कृषि मंत्री आमने-सामने हैं। कृषि मंत्री की ओर से रणजीत चौटाला को दी सलाह पर उन्होंने कहा कि मैं जेपी से सीनियर हूं, मुझे सिर्फ सीएम सलाह दे सकते हैं।

विज्ञापन


दरअसल हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों को लेकर तंज कसा था। इसके बाद आम आदमी पार्टी नेताओं ने बिजली मंत्री पर जमकर कटाक्ष किए। वहीं, कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बिजली मंत्री को ऐसी बातें करने या ऐसी बयानबाजी से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन


कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बिजली मंत्री के बयान पर कहा था कि ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक या सांसद बनने का सबको अधिकार है। कौन क्या है, कैसा है यह मायने नहीं रखता। जनता जिसे चाहती है, वही जीतता है। कृषि मंत्री की इस सलाह पर बिजली मंत्री रणजीत चौटाला को जोर का झटका लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं अपनी बात पर कायम, किसी का पाला हुआ नहीं : रणजीत
कृषि मंत्री की सलाह पर बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि वे अपनी बात पर आज भी कायम हैं कि पंजाब के सामने बहुत चुनौतियां हैं। ऐसे में पंजाब को अनुभवी विधायकों की कमी झेलनी पड़ेगी। साथ ही कहा कि मुझे मुख्यमंत्री सलाह दे सकते हैं। मैं जेपी दलाल से सीनियर मंत्री हूं। मैं किसी का पाला हुआ नहीं। घर से पला हूं और खुद मंत्री बना हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed