फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Nafed stopped buying mustard after taking 25 percent, now Hafed will buy mustard

Haryana: नैफेड ने निर्धारित 25 फीसदी सरसों लेने के बाद बंद की  खरीद, अब हैफेड खरीदेगा सरसों

Sat, 29 Apr 2023 01:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Apr 2023 01:40 AM IST
सार

किसानों ने पहले 12 हजार प्रति एकड़ मुआवजा के चक्कर में भंडारण किया, अब रेट गिरा तो सरसों मंडी लेकर पहुंचे। अचानक आवक बढ़ी, नैफेड की खरीद बंद होने से मंडियों में व्यवस्था बिगड़ी। अब हैफेड सरसों की कॉमर्शियल खरीद करेगा। तेल कम होने पर एमएसपी में भी दाम घटेंगे।

विज्ञापन
Haryana: Nafed stopped buying mustard after taking 25 percent, now Hafed will buy mustard
खुले आसमान के नीचे लगी सरसों की ढेरियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नैफेड ने प्रदेशभर में अपना निर्धारित 25 फीसदी सरसों एमएसपी पर लेने का कोटा पूरा होने पर सरकारी खरीद बंद कर दी है। इसके बाद शुक्रवार को प्रदेश भर की मंडियों में किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं। भिवानी जिले की ढिगावा मंडी में किसानों ने सरसों खरीद के टोकन नहीं देने पर दिल्ली पिलानी नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह जाम भी लगा दिया। वहीं कई अन्य मंडियों में भी सरसों की खरीद बंद रही।

विज्ञापन


अब किसान मुआवजे का चक्कर छोड़कर सरसों की बेच रहा है क्योंकि सरसों के बाजार में करीब 800 रुपये की गिरावट हुई है। इसकी वजह से मंडियों में एमएसपी पर फसल बेचने के लिए आवक करीब दोगुनी हो गई। जिससे मंडियों में खरीद व्यवस्था बिगड़ी।
विज्ञापन


अब हैफेड मंडियों में किसानों की सरसों की कॉमर्शियल खरीद कराएगा। कॉमर्शियल खरीद में किसानों को एमएसपी तो मिलेगा, लेकिन तेल की धार अगर फसल में कम है तो उस पर भी दाम कटेंगे। जिसका घाटा किसान को झेलना पड़ेगा। मंडियों में बारदाना की भी दिक्कत है। आवक के मुकाबले बहुत कम बारदाना बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी में हुई एक लाख चार हजार टन सरसों खरीद
भिवानी जिले की 11 मंडियों में सबसे अधिक एक लाख चार हजार टन सरसों की खरीद हुई है। हालांकि अब नैफेड की खरीद बंद हो चुकी है। जिसके बाद हैफेड किसानों की सरसों कॉमर्शियल खरीद कराएगा। जिसकी व्यवस्था बनाने में भी थोड़ा वक्त लगेगा। हालांकि अभी भी मंडियों में हजारों टन सरसों खुले आसमान के नीचे पड़ी है। जबकि खरीद हो चुकी सरसों का भी आधा ही उठान हुआ है।

ये है कॉमर्शियल खरीद
अब मंडियों में खरीद होने वाली सरसों में प्रति क्विंटल 38 किलोग्राम तेल की मात्रा का आकलन होगा, जबकि पहले एमएसपी पर 33 किलोग्राम तेल वाली सरसों भी किसानों से खरीद कर ली गई। नमी का पैमाना भी अब 12 फीसदी की बजाय छह से आठ फीसदी ही रहेगा। अगर इससे ज्यादा नमी है तो फिर किसानों की फसल के एमएसपी से दाम कटेंगे। नमी पर भी किसानों का काटा कटेगा। इस तरह जिन किसानों की सरसों पर कार्बन यानी काला रंग है, उसके दाम कम मिलेंगे। वहीं मौसम से प्रभावित फसल पर भी किसानों को मंडी में सरकारी खरीद में भी नुकसान झेलना पड़ेगा।

मंडियों में अब नैफेड की खरीद बंद हो चुकी है। नैफेड ने अपना निर्धारित 25 फीसदी खरीद पूरी कर ली है। इसके बाद अब हैफेड किसानों की सरसों की कॉमर्शियल खरीद करेगा। मार्केट में सरसों का भाव काफी नीचे गिरा है, इस वजह से भी ज्यादा किसान मंडी पहुंच रहे हैं। वेयर हाउस के गोदामों में खरीद की गई सरसों की अनलोडिंग का काम धीमा चल रहा है। -राजेंद्र सिंह, जिला प्रबंधक हैफेड भिवानी।


मंडियों में सरसों लेकर आ रहे किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं। जिस किसान का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन है, उसे सरकारी खरीद का गेट पास दिया जा रहा है, जो किसान अपनी फसल प्राइवेट बेचना चाहता है उसे भी गेटपास मिल रहा है। सरसों की खरीद एजेंसियां अपने नॉमर्स के अनुसार करा रही हैं, इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं। - श्याम सुंदर, डीएमईओ, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed