{"_id":"656cc2150c67040b520c7603","slug":"haryana-htet-draft-answer-key-uploaded-on-board-website-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एचटेट की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड, चार से छह दिसंबर तक दर्ज होगी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एचटेट की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड, चार से छह दिसंबर तक दर्ज होगी आपत्ति
Sun, 03 Dec 2023 11:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:29 PM IST
सार
एचटेट परीक्षा-2023 की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। चार से छह दिसंबर शाम पांच बजे तक तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि दो और तीन दिसंबर को संपन्न हुई एचटेट लेवल-1 (पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी) व लेवल-3 (पीजीटी) से संबंधित सभी विषयों की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर तीन दिसंबर शाम से सार्वजनिक कर दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र बुकलेट में दिए गए किसी भी प्रश्न या उत्तरकुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्न के उत्तर (विकल्प) के बारे में कोई आपत्ति है, तो इस संबंध में चार से छह दिसंबर शाम पांच बजे तक निर्धारित शुल्क 1000 रुपये प्रति प्रश्न अनुसार जमा करवाते हुए अपनी आपत्ति बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यदि किसी प्रश्न के संबंध में दर्ज करवाई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में उस प्रश्न के लिए जमा करवाया गया शुल्क अभ्यर्थी को परीक्षा परिणाम घोषित होने से तीन महीने के अंदर अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध करवाए गए बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन