{"_id":"67e8bdbd7f002f62640fd92d","slug":"haryana-education-board-599-cheating-cases-registered-lowest-in-last-4-years-chairman-said-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा शिक्षा बोर्ड: 4 साल के मुकाबले सबसे कम 599 नकल के मामले दर्ज, अध्यक्ष बोले-HTET को लेकर होगी जल्द बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा शिक्षा बोर्ड: 4 साल के मुकाबले सबसे कम 599 नकल के मामले दर्ज, अध्यक्ष बोले-HTET को लेकर होगी जल्द बैठक
Sun, 30 Mar 2025 09:12 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 30 Mar 2025 09:12 AM IST
सार
बोर्ड सचिव ने बताया कि 26 मार्च को नूंह के परीक्षा केंद्र तावडू-10 सर्वोदय वमावि डिढारा पर हिंदी विषय की परीक्षा में नकल के चलते रद्द किया था। बोर्ड ने इस केंद्र के प्रमुख केंद्र अधीक्षक नरेश राठी व सेवादार विरेंद्र के खिलाफ सदर थाना तावडू में एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और बोर्ड सचिव मुनीष नागपाल ने बताया कि चार साल के मुकाबले इस बार सबसे कम 599 नकल के मामले दर्ज किए गए हैं। दसवीं के छह और 12वीं के चार परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द की गई है। दो परीक्षा केंद्रों को बदला गया था।
विज्ञापन
शनिवार को मुख्यालय में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और बोर्ड सचिव मुनीष नागपाल ने पत्रकार वार्ता की। बोर्ड परीक्षाओं के समापन पर बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि नकल में संलिप्त पाए गए 74 व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 16 एफआईआर दर्ज कराई गई है। बोर्ड ने ड्यूटी में कोताही बरतने पर छह मुख्य केंद्र अधीक्षक, 20 केंद्र अधीक्षक और 109 पर्यवेक्षकों को हटाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को लिखा है।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि सरकार सीईटी के आदेश देती है तो बोर्ड तैयार है। बोर्ड एचटेट कराने को लेकर भी जल्द निर्णय लेगी। दो अप्रैल से दसवीं और चार अप्रैल से 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच होगी। 24 अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएंगी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम ऑफलाइन होगा।
विज्ञापन
ये परीक्षार्थी हुए शामिल
बोर्ड अध्यक्ष एवं सचिव बताया कि ने 27 फरवरी से 29 मार्च तक बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं संचालित की गईं। अंतिम दिन सीनियर सेकेंडरी की पंजाबी व संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत विषय की परीक्षा में 12806 व सीनियर सेकेंडरी के रद्द हुए विभिन्न विषयों की पुनः परीक्षा में 655 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें नकल का एक केस दर्ज हुआ। प्रदेशभर में कुल 1434 परीक्षा केंद्र पर लगभग 5,22, 529 परीक्षार्थी शामिल हुए।
केंद्र अधीक्षक व सेवादार पर एफआईआर दर्ज
बोर्ड सचिव ने बताया कि 26 मार्च को नूंह के परीक्षा केंद्र तावडू-10 सर्वोदय वमावि डिढारा पर हिंदी विषय की परीक्षा में नकल के चलते रद्द किया था। बोर्ड ने इस केंद्र के प्रमुख केंद्र अधीक्षक नरेश राठी व सेवादार विरेंद्र के खिलाफ सदर थाना तावडू में एफआईआर दर्ज करा दी है।
चार साल में बोर्ड ने इन सेंटरों पर रद्द की परीक्षा
साल कुल सेंटर
2025 10
2024 29
2023 40
2022 64
चार सालों में बोर्ड ने 10वीं व 12वीं में बनाए नकल के केस
2025 599
2024 918
2023 1813
2022 3570