फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Despite internet glitches, operation of HTET was successful on the second day too

Haryana: इंटरनेट की खामियों के बावजूद दूसरे दिन भी सफल रहा एचटेट का संचालन, केंद्रों की लाइव रही निगरानी

Sun, 03 Dec 2023 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 11:56 PM IST
सार

पहले दिन 70 हजार 311 परीक्षार्थियों ने एचटेट दिया था 6028 गैरहाजिर रहे थे। दूसरे दिन 20 फीसदी परीक्षार्थी कम हुए, बोर्ड प्रशासन का दावा है कि दो सप्ताह में  एचटेट का परिणाम जारी होगा। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी रही।  

विज्ञापन
Haryana: Despite internet glitches, operation of HTET was successful on the second day too
परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव व बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा रविवार को दूसरे दिन भी इंटरनेट की खामियों के बावजूद संचालित हुई। परीक्षा में नकल का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। वहीं शनिवार को पहले दिन प्रदेशभर में 70 हजार 311 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 6028 गैरहाजिर रहे। वहीं, रविवार को परीक्षा में करीब 20 फीसदी परीक्षार्थी कम उपस्थित हुए।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव व सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि रविवार को प्रात: कालीन सत्र में लेवल-2 (टीजीटी) के 408 परीक्षा केंद्रों और सायं कालीन सत्र में लेवल-1 (पीआरटी) के 188 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों की माॅनिटरिंग बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित हाईटेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव, सचिव ज्योति मित्तल व विशेष कार्याधिकारी (अध्यक्ष) विपिन कुमार ने की।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को आवश्यक जांच के विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ा। अभ्यर्थियों के केंद्र में प्रवेश से पहले प्रथम चरण में उप-केन्द्र अधीक्षक द्वारा उनके कागजात जांचे गए, उसके बाद मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई है और तीसरे चरण में बायोमेट्रिक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी करवाई गई। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्तों द्वारा कड़ी निगरानी रखी गई। बोर्ड सचिव ने बताया कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि प्राथमिकता रखते हुए प्रश्नपत्रों को संदूकों में रखा गया था तथा प्रत्येक संदूक पर दो ताले लगाए गए थे, जिनकी एक चाबी संयुक्त टीम के पास तथा दूसरी चाबी केंद्र अधीक्षक की अभिरक्षा में रखी गयी थी।

उन्होंने बताया कि अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-1 (पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी) व लेवल-3 (पीजीटी) से संबंधित सभी विषयों की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर आज सायं से सार्वजनिक कर दी गई हैं।

भिवानी और तोशाम के परीक्षा केंद्रों में बोर्ड अध्यक्ष व सचिव ने जांचे केंद्र
बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव, सचिव ज्योति मित्तल एवं विशेष कार्याधिकारी (अध्यक्ष) विपिन कुमार ने रविवार को भिवानी व तोशाम के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में नकल व अन्य हस्तक्षेप रोकने के लिए कड़े इंतजामों व कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई गई।

एचटेट की दो दिवसीय सफलता के लिए मुख्यमंत्री मनोहरलाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह सहित शिक्षामंत्री और हरियाणा सरकार के आला अधिकारियों के अलावा पुलिस प्रशासन का भी काफी अहम योगदान रहा है। हमारा अगला लक्ष्य अब दो सप्ताह में एचटेट का परिणाम घोषित करने का रहेगा। एचटेट में इस बार किसी तरह की कोई भी परेशानी या दिक्कतें नहीं आई, ये सब हम सबके प्रयास से संभव हुआ है। -डॉ वीपी यादव अध्यक्ष हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।


एचटेट लेवल दो की परीक्षा के दौरान नकल करवाते हुए जींद के परीक्षार्थी को पकड़ा
पर्ची पर आंसर लिखकर दूसरे परीक्षार्थी के पास रहा था फेंक, पॉयनियर स्कूल के सेंटर पर पकड़ा गया था परीक्षार्थी
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से हरियाणा पात्रता लेवल दो की परीक्षा के दौरान पॉयनियर स्कूल के परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी को नकल करवाते हुए पकड़ा है। जींद जिले के गांव फुलियां निवासी परीक्षार्थी संदीप परीक्षा के दौरान पर्ची पर आंसर लिखकर दूसरे परीक्षार्थी के पास फेंक रहा था। बोर्ड सुपरिटेंडेंट ने निरीक्षण के दौरान पकड़ लिया। परीक्षार्थी संदीप के खिलाफ यूएमसी बनाकर बोर्ड को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं जिला मुख्यालय के 14 केंद्रों पर लेवल दो की 3898 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 241 रहे अनुपस्थित जबकि लेवल एक में 143 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed