{"_id":"66ccc9279b0c25657c04c06c","slug":"haryana-cm-reached-tosham-said-hooda-could-not-learn-from-bansilal-we-will-definitely-learn-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम पहुंचे तोशाम, बोले- बंसीलाल से हुड्डा तो नहीं सीख पाए, हम जरूर सीखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम पहुंचे तोशाम, बोले- बंसीलाल से हुड्डा तो नहीं सीख पाए, हम जरूर सीखेंगे
Mon, 26 Aug 2024 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:57 PM IST
सार
तोशाम की अनाज मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। उन्होंने यहां पर हुड्डा पर निशाना साधा। साथ ही बोले कि तोशाम की जनता ने चौधरी बंसीलाल व सुरेंद्र सिंह को कभी अकेला नहीं छोड़ा, जनता किरण व श्रुति का साथ देती रहेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे हरियाणा के निर्माता थे। ऐसी महान शख्सियत और उनकी कर्म भूमि को प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा तो बंसीलाल जैसी महान शख्सियत से नहीं सीख पाए, लेकिन हम जरूर सीखेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को तोशाम की अनाज मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में पहुंचते ही चौधरी बंसीलाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1996 में चौधरी बंसीलाल व भारतीय जनता पार्टी ने मिलकर सरकार चलाई थी।
विज्ञापन
किरण चौधरी इसी परिपाटी को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि तोशाम की जनता ने चौधरी बंसीलाल व सुरेंद्र सिंह को कभी अकेला नहीं छोड़ा। यहां की जनता किरण चौधरी व उनकी बेटी श्रुति चौधरी का साथ देती रहेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हुड्डा हिसाब मांगने निकले हुए हैं। हुड्डा हमारे दो महीने के हिसाब का जवाब नहीं दे पा रहे, दस साल का तो सुनना मुश्किल हो जाएगा। हमारी सरकार के निर्णय मील के पत्थर हैं। अभी तो यह सिर्फ ट्रेलर है, असली फिल्म चार अक्तूबर को मतगणना के बाद दिखाई जाएगी।