{"_id":"6586ffd463f9a7fb0e05cb63","slug":"haryana-chief-minister-manohar-lal-will-lay-the-foundation-stone-of-16-projects-in-the-annadata-sammelan-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मुख्यमंत्री मनोहरलाल अन्नदाता सम्मेलन में करेंगे 16 परियोजनाओं का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मुख्यमंत्री मनोहरलाल अन्नदाता सम्मेलन में करेंगे 16 परियोजनाओं का शिलान्यास
Sat, 23 Dec 2023 09:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 23 Dec 2023 09:12 PM IST
सार
कृषि मंत्री ने समारोह स्थल का दौरा किया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। समारोह स्थल पर चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। लोहारू डीएसपी अशोक कुमार ने भी कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
हरियाणा के भिवानी के गांव सिंघानी में मुख्यमंत्री मनोहरलाल अन्नदाता सम्मेलन में 16 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व एक परियोजना का उद्घाटन कर इलाके के लोगों को सौगात देंगे। शनिवार को समारोह स्थल पर पहुंचकर कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने तैयारियों का जायजा लेकर अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर लोहारू डीएसपी अशोक कुमार ने भी कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। वहीं कार्यक्रम स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की बात कही। वहीं कार्यक्रम में आने के लिए सभी रूटों पर भी निगरानी रखे जाने और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की बात कही।
विज्ञापन
किसान संगठनों ने कृषि मंत्री के कार्यक्रम में बाधा डालने का एलान किया था। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त करते हुए धारा 144 लागू की है। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। वहीं समारोह स्थल को भव्य तरीके से सजाने व रंगोली सजाने का काम भी दिनभर चलता रहा। डीसी नरेश नरवाल ने बताया कि जिले के गांव सिंघानी में आयोजित अन्नदाता महासम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल करोड़ों रुपये की लागत से तैयार विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जो किसान ओबरा चौक पर किसान दिवस मनाएंगे वे केवल श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। सड़क मार्ग को अवरुद्ध नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन की हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। किसी को भी शांति एवं कानून व्यवस्था को भंग नहीं करने दिया जाएगा। - अशोक कुमार, डीएसपी लोहारू