{"_id":"65880ef66e40cc291c0caab5","slug":"haryana-chief-minister-manohar-lal-addressed-the-annadata-conference-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों को संत की संज्ञा दी, बोले- अन्न पैदा करने वाले त्याग की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों को संत की संज्ञा दी, बोले- अन्न पैदा करने वाले त्याग की मूर्ति
Sun, 24 Dec 2023 04:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 24 Dec 2023 04:29 PM IST
सार
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने किसानों को कमजोर करने का काम किया है। हमेशा गुमराह कर उनका अहित किया है। मुख्यमंत्री ने लोहारू विधानसभा क्षेत्रवासियों को 112 करोड़ रुपये की परियोजनाएं समर्पित की। सीएम मनोहर लाल ने गांव सिंघानी में अन्नदाता महासम्मेलन में शिरकत की।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल पहुंचे भिवानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी के गांव सिंघानी में आयोजित अन्नदाता महासम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों को संत की संज्ञा दी। सीएम ने कहा कि मौसम की परवाह किए बिना अन्न पैदा करने वाले किसान संत से कम नहीं है। किसान की त्याग की प्रति मूर्ति है। चौ. चरण सिंह भी संत कबीर के अनुयायी थे।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि किसानाें के हक के लिए राजनीति करनी चाहिए, किसानों के साथ राजनीति नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा किसानों को कमजोर करने का काम किया है ,उन्हें हमेशा गुमराह कर उनका अहित किया है। इस दौरान सीएम ने 112 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया।
विज्ञापन
रविवार को किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर गांव सिंघानी में आयोजित अन्नदाता महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भी किसानों के हित के लिए कांग्रेस छोड़कर अलग पार्टी बनानी पड़ी।
विज्ञापन
उन्होंने कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा रखी गई मांगों को हर संभव पूरा करने का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने 9 साल में लोहारू के विकास के लिए 3927 करोड़ रुपये की घोषणा की जा चुकी है। इसमें से करीब दो हजार करोड़ रुपये से अधिक लग चुके हैं। जिला भिवानी जिले के लिए पिछले 9 साल में 13 हजार 800 करोड़ रुपये की घोषणा की जा चुकी है।
चौधरी चरण सिंह ने 1971 में कहा था कि जनगणना करा कर छोटे व सीमांत किसानों के लिए योजनाएं बनानी चाहिए। उस समय 51 प्रतिशत छोटे किसान थे। आज यह संख्या 80 प्रतिशत से भी अधिक हो गई है। इन आय बढ़ाने के लिए हम सभी को मिल कर खेती करने का स्वभाव बनाना होगा।
कृषि मंत्री ने रखी मांगें
अन्नदाता महासम्मेलन के आयोजक प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने लोहारू से दिल्ली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनवाया जाए। इससे सवा घंटे के अंदर दिल्ली पहुंच सके। लोहारू और सिवानी में 100 एकड़-एकड़ भूमि को औद्योगिक पार्क की मांग रखी। लोहारू, सिवानी ,बहल का बाईपास का निर्माण कराया जाए। नायक समाज को एससी का दर्जा दिलवाया जाए। भारत रत्न पुरस्कार की तर्ज पर राष्ट्रीय स्तर पर चौधरी चरण सिंह के नाम से किसान रत्न पुरस्कार की शुरुआत होनी चाहिए। किसानों के लिए राज्यसभा में 2-3 सीट नामांकित होनी चाहिए।
किसानों की चिंता करते हैं मुख्यमंत्री : नायब सिंह सैनी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनोहर लाल ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो किसान की आय बढ़ाने की चिंता करते हैं। गन्ने का 386 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव मनोहर सरकार दे रही है। 2004 से 2014 तक प्राकृतिक आपदा के कारण खराब फसलों के मुआवजे के रूप में पिछली सरकार ने 1158 करोड़ रुपये दिए गए। मनोहर लाल ने 9 वर्षों में 11 हजार करोड़ रुपये मुआवजे के किसानों के खातों में पहुंचाए हैं। पहले किसानों को फसल के पैसे छह महीने तक पैसा नहीं मिलते थे। मनोहर लाल ने 72 घंटे के अंदर अंदर किसानों के खातों में पैसा पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हरियाणा के 29 लाख किसानों के खातों में 7612 करोड़ रुपये इन 9 वर्षों के अंदर पहुंचाने का काम किया है।
पहले बीजेपी में एडमिशन तो ले लो उसके बाद डिग्री की बात करो
भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को सत्ता से हटाने वाली कांग्रेस थी। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उप राष्ट्रपति हैं। जाट पुत्र जगदीप धनखड़ का अपमान यह लोग करते हैं। कांग्रेस का युवराज उप राष्ट्रपति के अपमान का वीडियो बनाकर दुनिया में वायरल करते हैं। किसान का बेटा प्रधानमंत्री, उप राष्ट्रपति बने इनको पसंद नहीं है। जाट समाज के लोगों से कहना चाहता हूं इस समाज के चौधरी चरण सिंह, उप पराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपना कांग्रेस ने किया। जब जाट सीएम की बात आती है तो मैं कहता हूं अभी बीजेपी एडमिशन ही नहीं लिया। पहले एडमिशन तो ले लो उसके बाद डिग्री की बात करो। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार-मनोहर सरकार के लिए जुट जाओ।