फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana boys and girls reach netball finals

Bhiwani News: हरियाणा के छोरे व छोरियां नेटबाल के फाइनल में पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Haryana boys and girls reach netball finals
कोच के साथ हरियाणा नेटबॉल की टीम के ​खिलाड़ी।
भिवानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा नेटबाल ट्रेडिशनल की टीमों ने पुरुष व महिला दोनों वर्ग ही टीमों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। हरियाणा नेटबाल ट्रेडिशनल में महिला वर्ग की टीम का पहला मैच पंजाब के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा टीम ने 52-44 के अंतर से जीत हासिल की। दूसरा मैच हरियाणा व केरला की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन


इसमें हरियाणा की टीम ने 42-41 के अंतर से जीत हासिल की। तीसरा मैच हरियाणा व उत्तराखंड के टीम के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम ने 52-46 के अंतर से जीत हासिल की। वहीं चौथा मैच व सेमी फाइनल हरियाणा व तेलंगाना की टीम के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा की टीम ने 48-43 के अंतर से जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा नेटबाल की पुरुष वर्ग की टीम का पहला मैच हरियाणा व हिमाचल के बीच खेला गया। हरियाणा टीम ने 52-41 अंक जीत हासिल की व दूसरा मैच हरियाणा व राजस्थान के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा ने 60-48 के अंक से जीत हासिल की।
विज्ञापन


वहीं तीसरा मैच हरियाणा व तेलंगाना के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा ने 57-45 के अंतर से जीत हासिल की। इसके अलावा चौथा व सेमी फाइनल मैच में हरियाणा व दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें हरियाणा टीम ने 56-53 के अंतर से जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष व महिला की टीमों की इस उपलब्धि पर हरियाणा नेटबाल एसोसिएशन की महासचिव बबीता ने टीम कोच, मैनेजर व खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि हरियाणा नेटबाल की टीमें इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लेकर ही लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed