{"_id":"65e21862572dbc58b50619d3","slug":"haryana-board-prepared-five-e-formula-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-113992-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बोर्ड ने पठन-पाठन को ओर अधिक सहज, सरल बनाने के लिए तैयार किया फाइव-ई फॉर्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बोर्ड ने पठन-पाठन को ओर अधिक सहज, सरल बनाने के लिए तैयार किया फाइव-ई फॉर्मूला
Fri, 01 Mar 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं के विस्तृत पाठ्यक्रम, प्रश्नपत्र डिजाइन, मॉडल प्रश्नपत्र एवं विस्तृत मूल्यांकन योजना को तैयार करने के लिए शुक्रवार को शिक्षा बोर्ड परिसर में कार्यशाला हुई। कार्यक्रम में प्रदेशभर में शिक्षा जगत से जुड़े 100 विषय विशेषज्ञों एवं पांच मुख्य संसाधन व्यक्तियों और एससीईआरटी गुरुग्राम के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप ढालने के लिए मुख्य संसाधन व्यक्तियों द्वारा विषय विशेषज्ञों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बोर्ड अध्यक्ष डॉ वीपी यादव ने की।
इस दौरान पठन-पाठन की प्रक्रिया को ओर अधिक सहज, सरल व प्रभावशाली बनाने के लिए 5ई फॉर्मूला (5E Formula=Engage, Explore, Explain, Elaborate, Evaluate) पर गहनता से विचार हुआ ताकि अध्यापक-विद्यार्थी में मैत्रीपूर्ण, भावपूर्ण वातावरण तैयार हो सके। मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में डॉ. नवीन कुमार पिपलानी उप-कुलसचिव इंदिरा गांधी युनिवर्सिटी मीरपुर, प्रो. डॉ. अतुल कुमार, शैक्षणिक निदेशक, राम सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य व मुरलीधर शास्त्री प्रवक्ता संस्कृत एवं एससीईआरटी हरियाणा से पाठ्यक्रम विभागाध्यक्ष बिंदु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कक्षा 9वीं से 12वीं की पाठ्यचर्या में गुणात्मक सुधार की दशा में आवश्यक कदम उठाने बारे विषय विशेषज्ञों से विचार साझा किए।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि आज का अध्यापक कक्षा में विद्यार्थी की बौद्धिक क्षमता के अनुरूप ही पाठ योजना तैयार करके अध्यापन करवाएं ताकि विद्यार्थियों में तर्कशीलता का आधार भी बढ़े जैसा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में इस बात की आवश्यकता महसूस की गई है। उन्होंने कहा कि बोर्ड बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए सकारात्मक कदम उठा रहा है। पठन-पाठन की क्रिया को ओर अधिक तर्कशील और सरल बनाया जा रहा है। आगामी शैक्षिक सत्र शुरू होने से पूर्व शिक्षा बोर्ड द्वारा पठन पाठन की प्रक्रिया का रोड मैप तैयार कर दिया है, जिसे शीघ्र ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।