{"_id":"62aa27fbc09fd82dbc4742d5","slug":"haryana-board-of-school-education-charkhi-dadri-became-sirmour-jumped-20-places-bhiwani-news-hsr6343580160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: 12वीं की परीक्षा में चरखी दादरी बना सिरमौर, लगाई 20 पायदान की छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड: 12वीं की परीक्षा में चरखी दादरी बना सिरमौर, लगाई 20 पायदान की छलांग
Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:12 AM IST
सार
परिणाम में अव्वल रहने वाले शीर्ष-5 जिलों की बात करें तो इसमें चरखी दादरी, रेवाड़ी, पानीपत, फतेहाबाद और सिरसा शामिल हैं। इन जिलों के साथ-साथ सोनीपत और भिवानी का भी परीक्षा परिणाम सुधरा है।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को घोषित सीनियर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम में चरखी दादरी जिला 20 पायदान की छलांग लगाकर सिरमौर बना है। चरखी दादरी में सबसे अधिक 90.85 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। रेवाड़ी दूसरे और पानीपत तीसरे स्थान पर रहा। पिछली बार सिरमौर रहा पंचकूला इस बार 17वें स्थान पर खिसक गया। वहां 85.55 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। वहीं मेवात जिला सबसे निचले पायदान पर है। वहां पास प्रतिशत महज 68.38 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
परिणाम में अव्वल रहने वाले शीर्ष-5 जिलों की बात करें तो इसमें चरखी दादरी, रेवाड़ी, पानीपत, फतेहाबाद और सिरसा शामिल हैं। इन जिलों के साथ-साथ सोनीपत और भिवानी का भी परीक्षा परिणाम सुधरा है। वहीं सबसे फिसड्डी जिलों में मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
फरीदाबाद में सबसे अधिक 740 परीक्षार्थी फेल तो मेवात में 737
सबसे अधिक फेल होने वाले विद्यार्थियों की बात करें तो इस सूची में सबसे ऊपर फरीदाबाद का नाम है, जहां 740 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। मेवात में 737, हिसार में 630, पलवल में 555, जींद में 495, गुरुग्राम में 489, सोनीपत में 443 और करनाल में 399 परीक्षार्थी असफल हुए हैं। सबसे कम चरखी दादरी में 136 विद्यार्थी फेल हुए हैं। प्रदेशभर की बात की जाए तो 8132 परीक्षार्थी फेल हुए।
विज्ञापन
हिसार में सबसे ज्यादा 1778 कंपार्टमेंट
कंपार्टमेंट परीक्षार्थियों की सूची में सबसे ऊपर नाम हिसार का है, जहां 1778 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट है। प्रदेश में 11 जिले ऐसे हैं, जहां एक हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। पलवल में 1656, सोनीपत में 1559, मेवात में 1485, जींद में 1414 परीक्षार्थियों के कंपार्टमेंट आई है। प्रदेशभर में 23,604 परीक्षार्थियों के कंपार्टमेंट आई है।
जिलावार परीक्षा परिणाम (प्रतिशत में)
स्थान जिला 2022 2020 2019 2018
01.चरखी दादरी90.85 71.99 78.10
02. रेवाड़ी 90.30 82.78 80.88 72.43
03. पानीपत 90.21 80.48 75.92 65.44
04. फतेहाबाद 89.69 83.89 79.92 68.19
05. सिरसा 89.65 84.32 78.26 68.18
06. कैथल 88.98 84.70 78.62 70.40
07. महेंद्रगढ़ 88.70 74.65 78.25 68.45
08. यमुनानगर 88.47 85.92 66.28 64.76
09. जींद 88.43 86.53 79.47 69.05
10. हिसार 87.82 80.28 78.27 66.89
11. भिवानी 87.76 78.58 75.14 65.23
12. करनाल 87.62 83.79 74.86 64.09
13. सोनीपत 87.40 71.83 70.77 63.32
14. रोहतक 87.25 71.90 73.57 65.71
15. अंबाला 87.20 81.23 73.63 60.94
16. झज्जर 86.57 76.19 76.59 62.66
17. पंचकूला 85.55 90.01 78.20 58.33
18. कुरुक्षेत्र 85.25 81.91 72.82 64.88
19. गुरुग्राम 85.15 83.26 70.05 56.00
20. फरीदाबाद 84.59 81.61 67.86 57.41
21. पलवल 83.28 80.94 59.57 44.64
22. मेवात 68.38 78.72 75.00 50.29
नोट: 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षाएं नहीं हुई थीं और सभी परीक्षार्थियों को पास कर दिया गया था।