फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana becomes number one in debt, paper leak and unemployment: Uday Bhan

कर्ज, पेपर लीक और बेरोजगारी में नंबर वन बना हरियाणा: उदय भान

Mon, 25 Sep 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 25 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Haryana becomes number one in debt, paper leak and unemployment: Uday Bhan
भिवानी: पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी को बेटी की शादी पर बधाई देने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उ
भिवानी। पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी की बेटी रवीना की शादी में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान व सांसद दीपेंद्र हुड्डा आशीर्वाद देने भिवानी पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि कर्ज, पेपर लीक और बेरोजगारी में हरियाणा नंबर वन बन गया है।
विज्ञापन

इस दौरान उदय भान व दीपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बातचीत की। जिसमें उदयभान भाजपा पर पहले से ज्यादा मुखर दिखे, वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हैं। भाजपा ने जुमलेबाजी व झूठ के सिवाय कोई काम नहीं किया। हरियाणा कर्ज, पेपर लीक, महिला उत्पीड़न, महंगाई, बेरोजगारी व अपराध में नंबर वन बन गया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं से सबसे बड़ा धोखा है। वहीं सांसद रमेश के बहाने भाजपा पर उदय भान ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन कैसे बोलों से हुआ। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश की आलोचना हो रही है। पीएम और सीएम को लेकर खुद के विवादित बयानों पर उदयभान अब भी कायम दिखे। उन्होंने साथ ही कहा कि मैंने तो न नाम लिया न ऐसा कोई इरादा था। पर बीजेपी नेता पहले खुद को सुधारें फिर दूसरों को नसीहत दें। कैसे सोनिया गांधी को कांग्रेस की विधवा व शशि थरूर को लेकर 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड बोले थे।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भिवानी व हिसार में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम सफल रहे। अब लोग हुड्डा नेतृत्व में कांग्रेस को विपक्ष नहीं, विकल्प के रूप में देख रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में आने वाला समय कांग्रेस का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed