फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann will reach Bhiwani today

Haryana: अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान के साथ आज जाएंगे अपने गृह जिले भिवानी में

Sun, 03 Sep 2023 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 12:39 AM IST
सार

केजरीवाल 1500 सर्किल अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे। अनाज मंडी में तीन बजे कार्यक्रम होगा। दावा है कि चार हजार से ज्यादा पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Haryana: Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann will reach Bhiwani today
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को भिवानी पहुंचेंगे। भिवानी की अनाज मंडी में तीन बजे आम आदमी पार्टी के मेन विंग और सर्किल स्तर के 1500 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, चार हजार से ज्यादा पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन


करीब पौने तीन बजे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का हेलिकॉप्टर महम रोड स्थित हवाई पट्टी पर लैंड करेगा। दोनों एक ही हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्य समारोह स्थल तक उन्हें सड़क मार्ग से लाया जाएगा। करीब चार बजे कार्यक्रम समाप्ति उपरांत वे वापस दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल का परिवार मूलरूप से भिवानी जिले के सिवानी मंडी से संबंध रखता है। उनके परिवार, रिश्तेदार और काफी दोस्त भिवानी ही रहते हैं। इसलिए उनका भिवानी से काफी जुड़ाव है। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के मेन विंग और सर्किल स्तर के 1500 पदाधिकारी शपथ लेंगे। वहीं, चार हजार से ज्यादा पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed