फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Haryana: Amit Shah said- fight of Congress with Congress itself

Haryana: अमित शाह बोले- हरियाणा में भाजपा से नहीं, बल्कि कांग्रेस की खुद कांग्रेस से लड़ाई

Tue, 17 Sep 2024 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Sep 2024 11:51 PM IST
सार

कांग्रेस पर हमलावर रहे गृहमंत्री बोले कि राहुल गांधी झूठ बोलने की बड़ी मशीन हैं। वह हर भाषा में झूठ बोल सकते हैं।

विज्ञापन
Haryana: Amit Shah said- fight of Congress with Congress itself
जन आशीर्वाद रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बाजरे का सीटा भेंट करते जेपी दलाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हरियाणा के भिवानी में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बहल के खेल स्टेडियम में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की लड़ाई भाजपा से नहीं है। वह अपनी अंदरूनी लड़ाई लड़ रही है और हरियाणा प्रदेश में चार-चार नेता सीएम की लाइन में लगे हैं।

विज्ञापन


जो पार्टी अपने अंदर ही लड़ाई लड़ रही हो वो चुनाव कैसे लड़ेगी। उन्होंने केंद्र में नेता प्रतिपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी झूठ बोलने की बड़ी मशीन हैं। वो हर भाषा में झूठ बोल सकते हैं।
विज्ञापन


अमित शाह मंगलवार को लोहारू से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले अमेरिका में और बाद में कश्मीर में झूठ बोला है। लेकिन, भाजपा शासन न तो अनुच्छेद 370 पर लिए फैसले को बदलने देगी और न आरक्षण को खत्म होने देगी। शाह ने राहुल से कहा कि वह स्पष्ट करें कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाया जाना सही है या गलत।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के जवान, खिलाड़ी और किसान का अहम योगदान : गृह मंत्री
अमित शाह ने प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा वीर जवानों, किसानों और खिलाड़ियों की भूमि है। देश में हरियाणा का सेना, खेती व खेल में सर्वाधिक योगदान रहा है। यहां के किसानों ने देश का खाद्यान्न से भंडार भरने का काम किया है। ओलंपिक, पैरालंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों की देश के विजेता खिलाड़ियों में सबसे ऊपर योगदान होता है। इसके अलावा हरियाणा के जवानों ने सेना में भर्ती होकर देशसेवा में जो अपना योगदान दिया है वो काबिलेतारीफ है। भाजपा सरकार ने इन तीनों को भरपूर मान, सम्मान देने का काम किया है। हरियाणा खिलाड़ियों का देश है। भाजपा सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक व तहसील स्तर पर खेल और कोचिंग की सुविधा देगी।

हुड्डा ने निवेश और नौकरी को बर्बाद किया : शाह
अमित शाह ने कहा कि हुड्डा ने अपने दस साल के शासनकाल में निवेश और नौकरी को बर्बाद करने का काम किया है। कांग्रेस सरकार ने दस साल में हरियाणा में 41 हजार करोड़ रुपये दिए जबकि मोदी सरकार ने इतने ही समय में हरियाणा को एक लाख 43 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया है। सेना के जवानों को वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे को कांग्रेस के हर प्रधानमंत्री ने लटकाए रखा जबकि मोदी ने 2014 में सत्ता में आते ही वर्ष 2015 में यह वादा पूरा कर जवानों का सम्मान किया है।

अग्निवीर पर झूठ फैला रही कांंग्रेस
गृह मंत्री ने कहा कि कांंग्रेस झूठ फैला रही है कि अग्निवीर जवानों को बाद में नौकरी नहीं मिलेगी और वे बेरोजगार हो जाएंगे। पर, ऐसा नहीं है। भाजपा हर अग्निवीर को वहां से आने के बाद नौकरी देने का काम करेगी।


24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल चार फसलों पर एमएसपी देती थी लेकिन भाजपा सरकार ने 24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया है। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed