फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   HAFED has so far purchased 15 thousand tonnes of millet in the district, Rs 12 crore has been paid into the accounts of farmers.

Bhiwani News: जिले में हैफेड अब तक खरीदा 15 हजार टन बाजरा, किसानों के खातों में 12 करोड़ हुआ भुगतान

Thu, 17 Oct 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 17 Oct 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
HAFED has so far purchased 15 thousand tonnes of millet in the district, Rs 12 crore has been paid into the accounts of farmers.
भिवानी। जिलेभर की पांच मंडियों में हैफेड अब तक किसानों का करीब 15 हजार टन बाजरे की खरीद कर चुकी है। वहीं किसानों के खातों में करीब 12 करोड़ का भुगतान भी हुआ है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की मंडी में बाजरा की आवक तेज हो गई है, इसी के साथ मंडी में किसानों की नई फसल आवक से परेशानी बनी है। वहीं पोर्टल भी धीमा चलने से किसानों को गेट पास के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

भिवानी की मंडी में अब तक करीब डेढ़ लाख क्विंटल से अधिक बाजरे की आवक हो चुकी है। इसमें 75 हजार कट्टों की अभी तक उठान नहीं हुई है। नई आवक के साथ ही रोजाना हजारों कट्टों की भराई भी कराई जा रही है। ये कट्टे खुले प्लेटफार्म पर ही रखे जा रहे हैं, जिसकी वजह से नई आवक के साथ आने वाले किसानों को बाजरे को उतारने के लिए भी जगह नसीब नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में किसानों के लिए बिजली पानी सहित पर्याप्त व्यवस्थाएं कराने का जिम्मा मार्केट कमेटी की जिम्मेदारी है। लेकिन अधिक आवक की वजह से व्यवस्था बिगड़ रही है। वीरवार को भी भिवानी मंडी में करीब साढ़े छह सौ किसानों का करीब 16 हजार क्विंटल बाजरा मंडी में पहुंचा है। वहीं एजेंसी ने भी करीब 14 हजार क्विंटल बाजरे की सरकारी खरीदी।

हैफेड की जिले में पांच मंडियां हैं, जिनमें अब तक करीब 15 हजार टन बाजरे की खरीद हो चुकी है। खरीद के बाद उठान होने के साथ ही किसानों के खाता में ई खरीद पोर्टल के जरिए भुगतान भी कराया जा रहा है। अब तक करीब 12 करोड़ का भुगतान किसानों के खाता में डाला जा चुका है।
-पुनीत पंघाल, जिला प्रबंधक, हैफेड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article