{"_id":"672f9d95660d9bd26b047bce","slug":"had-taken-a-resolution-on-becoming-bar-pradhan-for-the-first-time-did-not-appear-in-any-court-for-four-years-served-lawyers-all-the-time-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125445-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पहली दफा बार प्रधान बनने पर लिया था संकल्प, चार साल से किसी कोर्ट में नहीं हुए हाजिर हर समय की वकीलों की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पहली दफा बार प्रधान बनने पर लिया था संकल्प, चार साल से किसी कोर्ट में नहीं हुए हाजिर हर समय की वकीलों की सेवा
Sat, 09 Nov 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन लाइब्रेरी।
भिवानी। पिछले चार साल से जिला बार एसोसिएशन भिवानी के अध्यक्ष अपना वकालतनामा देकर किसी मामले की पैरवी के लिए किसी भी अदालत में पेश नहीं हुए हैं। ऐसा इसलिए हुआ है कि उन्होंने 2020 में पहली दफा बार प्रधान बनने पर यह संकल्प लिया था कि वे जब तक बार प्रधान रहेंगे हर समय वकीलों की सेवा में हाजिर रहेंगे और किसी भी मामले की पैरवी के लिए किसी अदालत में पेश नहीं होंगे।
यह अनूठा संकल्प लेकर पिछले चार सालों से एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया बार प्रधान बनते आ रहे हैं। एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया ने बताया कि उनके कार्यकाल में अधिवक्ताओं के लिए काफी ऐतिहासिक काम हुए हैं, जिनका अधिकांश अधिवक्ताओं को लाभ मिल रहा है।
बार प्रधान का कहना है कि पहली दफा प्रधान बनने पर उनके कार्यकाल में अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में 17 अत्याधुनिक वॉशरूम तैयार कराए गए थे। जो अंतर राष्ट्रीय मानकों पर आधारित हैं। अब अधिवक्ताओं के लिए 14 लाख की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बड़ा वॉशरूम तैयार हो रहा है, जो हरियाणा की बार में भिवानी में ही बन रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला बार में ई-लाइब्रेरी और बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी भी बनी हैं। इसके अलावा एक लाइब्रेरी का 19 नवंबर को लोकार्पण होगा जो वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय आरपी जैन की याद में उनकी धर्मपत्नी निर्मला देवी 15 लाख के निजी बजट से तैयार करा रही हैं। कांफ्रेंस हॉल का भी जीर्णोद्धार हुआ है जिस पर 15 लाख का बजट खर्च हुआ है। लिटिगेट हाल में नया फर्नीचर भी मुहैया कराया गया है। सर्दियों के दौरान सभी अधिवक्ताओं के लिए पीने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था कराई गई है।
नए चैंबर्स का मसौदा भी पीडब्ल्यूडी के पास भेजा
जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर्स का मसौदा भी अब पीडब्ल्यूडी के समक्ष भेजा गया है। इसके बाद इस मसौदे पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दरअसल, नए अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर्स की दरकार बनी है। जिला बार में 2200 से अधिक अधिवक्ता हैं। ऐसे में चैंबर्स और जगह को लेकर काफी दिक्कतें आ रही हैं।
ये उम्मीदें रह गईं अधूरी
अधिवक्ता चैंबर्स में बंद पड़ी लिफ्ट चालू कराना, अधिवक्ताओं के लिए सरकार से प्रोत्साहन शुरू कराना, किसी भी अधिवक्ता की मृत्यु पर एक निश्चित राशि की मदद दिलाना सहित कई ऐसे मांगे हैं, जिन पर अभी काम होना बाकी है।
मैं पिछली चार योजनाओं से बार का अध्यक्ष निर्वाचित होता आ रहा हूं। मैं सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बार कार्यालय में मौजूद रहता हूं। किसी भी समय कोई भी अधिवक्ता यहां आकर अपनी समस्या बता सकता है। मैंने पहली बार बार प्रधान बनने पर संकल्प लिया था कि जब तक मैं प्रधान रहूंगा किसी भी कोर्ट में अपना वकालतनामा लगाकर पेश नहीं होऊंगा। ऐसा इसलिए कि मैं हर समय अधिवक्ताओं की सेवा करने के लिए उपलब्ध रहना चाहता हूं।
-एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन भिवानी।