{"_id":"6766f976ff4e36e32609d760","slug":"ground-sinking-due-to-leakage-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-127459-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लाइन की लीकेज से धंस रही जमीन, पार्षदों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लाइन की लीकेज से धंस रही जमीन, पार्षदों ने जताया रोष
Sat, 21 Dec 2024 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में धंसी सड़क दिखाते पार्षद।
भिवानी। पुराना बस स्टैंड से लघु सचिवालय की तरफ जाने वाला मार्ग इन दिनों जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जूझ रहा है। पेयजल पाइप लाइन की लीकेज के कारण बार-बार यह सड़क मार्ग धंसता रहता है। इसके चलते लघु सचिवालय आने वाले नागरिकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
यहां के हालात इस कदर हावी है कि यहां पर दुर्घटनाएं होती है। लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन व विभाग के अधिकारी इस समस्या का समाधान करने की बजाए सिर्फ लीपापोती करने में लगे रहते हैं। जनस्वास्थ्य विभाग की इसी लापरवाह पूर्ण कार्यशैली के विरोध में शनिवार को पार्षद संदीप यादव के नेतृत्व में अन्य पार्षदों व नागरिकों ने रोष जताया तथा संबंधित विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई।
पार्षद संदीप यादव व पार्षद सुभाष तंवर ने बताया कि पुराना बस स्टैंड से लघु सचिवालय की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग का निर्माण करीबन डेढ़ वर्ष पहले हुआ था। इस पर करीबन एक करोड़ रुपये की लागत आई थी। पुराना बस स्टैंड से लघु सचिवालय की तरफ जाने वाला यह मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर पेयजल की पाइप लाइन लीकेज है। इसके चलते यह मार्ग कमल नगर सहित अन्य अलग-अलग स्थानों पर बार-बार धंसता रहता है। इसके कारण लघु सचिवालय आने-जाने वाले नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि यही नहीं इस मार्ग पर अनेक बार दुर्घटनाएं भी होते रहती हैं और रोजाना वाहन चालक यहां पर चोटिल होते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन व संबंधित विभाग की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही। इस अवसर पर मा. अजीत सिंह, डा. सतीश आर्य, प्रदीप यादव, अशोक मिस्त्री मौजूद रहे।