फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   grivence committee meeting, acs, people

साहब! पांच माह बाद भी भाई के हत्यारों का नहीं लगा सुराग

Fri, 16 Apr 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
grivence committee meeting, acs, people
कष्ट निवारण समिति की बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव के समक्ष अपनी समस्या रखते भाजपा नेता सुनील वर् - फोटो : Bhiwani
भिवानी। साहब! मेरे भाई के हत्यारों को पकड़ो और हमें न्याय दिलाओ, पांच माह बाद भी पुलिस मेरे इकलौते भाई के हत्यारों को नहीं पकड़ पाई है। ये गुहार दो बेबस बहनों ने कष्ट निवारण समिति की बैठक में लगाई। मनोज हत्याकांड में अभी तक पुलिस के हाथ न कोई आरोपी लगा है और न ही कोई पुख्ता सबूत। न्याय की आस में दो बहन कष्ट निवारण समिति की बैठक में न्याय मांगने पहुंची। वहीं जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पंचायती भूमि पर कब्जा और शहर के अंदर फुटपाथों पर दुकान के आगे दुकान लगाने का मुद्दा भी उठा। कष्ट निवारण समिति की बैठक में दो फरियादी नहीं पहुंचे, जबकि सात मामलों का मौके पर ही निदान हुआ।
विज्ञापन

पंचायत भवन में लोक निर्माण तथा वास्तुकला विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम की अध्यक्षता में वीरवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक में कुल 16 परिवाद रखे गए, जिसमें एसीएस ने सात परिवादों का मौके पर ही निपटारा किया और शेष परिवादों में जांच के लिए जरूरी निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने रवि वासी हालु मोहल्ला के मामले में पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि इस मामले में पीड़ित को नियमानुसार आर्थिक सहायता मुहैया करवाने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करें। नीरज वार्ड नंबर छह सिवानी के परिवाद में शिकायतकर्ता ही बैठक में शामिल नहीं हुए। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत का निवारण कर दिया है। डीसी कॉलोनी के हरीश मिल के परिवाद में पुलिस विभाग ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

न्याय मिलेगा, आप पुलिस पर भरोसा रखें
दादरी गेट क्षेत्र से मनीषा ने एसीएस को बताया कि उनके इकलौते भाई मनोज की हत्या के मामले में अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया है, जिस पर पुलिस विभाग ने एसीएस को बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा तफ्तीश की जा रही है। इस केस में अभी कुछ लोगों के पॉलिग्राफी टेस्ट भी करवाए जाएंगे, जिसके लिए न्यायालय से अनुमति ली गई है। इस पर एसीएस निगम ने कहा कि न्याय मिलेगा, आप पुलिस प्रशासन पर भरोसा रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप अधिकारी कार्रवाई के नाम पर बोल रहे हैं झूठ
भाजपा नेता सुनील वर्मा नंबरदार वासी पुराना बस स्टैंड द्वारा पुराना बस स्टैंड से हांसी गेट चौक तक फुटपाथ पर अतिक्रमण व अवैध कब्जों से संबंधित परिवाद पर एसीएस ने एसडीएम और उप पुलिस अधीक्षक को मामले में मौका देखने और नगर परिषद ईओ को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सुनील वर्मा ने आरोप लगाया कि पुराना बस स्टैंड से हांसी गेट पर फुटपाथ गायब है और दुकानों के आगे दुकानें लगी हैं। नप अधिकारी कार्रवाई के नाम पर झूठ बोल रहे हैं।
सेक्टर-13 की टूटी सड़कों और पानी का मुद्दा भी गूंजा
सेक्टर 13 रेजिडेंट वेलफेयर अध्यक्ष रामकिशन शर्मा के परिवाद में हुडा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन को जाने वाले रोड के कई बार टेंडर लगाए जा चुके हैं, अब फिर एक बार 90 लाख का टेंडर लगाया गया है, जो 20 अप्रैल को खुलेगा। सेक्टर में पर्याप्त पानी और टूटी सड़कों का मुद्दा भी उठा। जिस पर हुडा अधिकारियों को समाधान कराने के निर्देश दिए।

ये भी उठे मामले
एसीएस ने राजबीर कौशिक के बिजली बिल के मामले में पुलिस विभाग से जांच करवाने के निर्देश दिए। लक्ष्मी देवी वासी बैंक कॉलोनी के मामले में बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले का निपटारा कर दिया है। पवन कुमार, संदीप, पृथीचंद वासी बहल का परिवाद उपमंडल अधिकारी लोहारू से संबंधित मामले में राजस्व विभाग के रिकार्ड से जांच की जा रही है। रामकिशन, अजय, रणजीत वासी केलंगा के अवैध कब्जों से संबंधित परिवाद पर सुनवाई करते हुए एसीएस ने पुलिस द्वारा जांच के आदेश दिए। मनिता के परिवाद पर सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता बैठक में नहीं पहुंची। मुरारी लाल गुप्ता वासी लोहड़ बाजार के तालाब व शामलात भूमि पर अवैध कब्जों के परिवाद पर सुनवाई के दौरान एसीएस ने उपायुक्त को इस मामले की गहनता से जांच करने को कहा। खेड़ी दौलतपुर के ग्रामीणों द्वारा रखे गए परिवाद में एसीएस ने बीडीपीओ बवानीखेड़ा को मौके का निरीक्षण करने व अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। सीएम विंडो से संबंधित लंबित शिकायतों में कर्मवीर वासी नलोई के लीड बैंक से संबंधित मामले में एसीएस ने पुलिस अधीक्षक को इस मामले में जांच करने के निर्देश दिए। विजय वासी तेल मिल वाली गली दिनोद रोड के परिवाद पर सुनवाई करने के दौरान लीड बैंक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत दूर की जा चुकी है। ओमप्रकाश, राजेंद्र वासी कुड़ल के मामले में बताया कि यह मामला अभी सिविल कोर्ट में लंबित है, न्यायालय का निर्णय आने पर ही इस मामले में सुनवाई की जाएगी।

कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या रखतीं महिलाएं। संवाद

कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या रखतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed