फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Grant certificates distributed to beneficiaries

Bhiwani News: वित्त मंत्री ने लाभार्थियों को बांटे अनुदान प्रमाणपत्र

Mon, 01 Jul 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Grant certificates distributed to beneficiaries
​भिवानी के स्थानीय पंचायत भवन में योजना के लाभार्थियों को संबोधित करते वित्त मंत्री जेपी दलाल।
भिवानी। वित्त मंत्री जेपी दलाल ने रविवार को पंचायत भवन में नए लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण कर डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पानीपत में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर गरीब अंत्योदय को रोजगार, स्वरोजगार दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे गरीब और अंत्योदय परिवारों के लिए बनाई गई योजनाओं का निर्धारित समय में लाभ दिलाएं। जेपी दलाल ने कहा कि गरीब और अंत्योदय परिवारों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने हरियाणा अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब परिवारों के युवाओं के योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं। हर क्षेत्र में जीरो टोलरेंस की नीति को कायम किया है। उन्होंने कहा कि जिला भिवानी में प्रो एक्टिव प्रणाली के तहत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत जून में स्वीकृत की गई पेंशन की राशि तीन हजार रुपये मुख्यमंत्री ने पानीपत से एक बटन दबाकर जारी की है, जो लाभार्थी के खाते में यथाशीघ्र पहुंच जाएगी। इसमें बुढ़ापा पेंशन 3,870, विधवा पेंशन 532, दिव्यांग पेंशन 284, विधुर और अविवाहित पेंशन के 617 लोगों समेत समेत जिला भिवानी में कुल 5,303 पात्र व्यक्तियों को नई पेंशन योजना से लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि जिले में डाॅ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान के नवीनीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने 80,000 रुपये तक दिए हैं। रविवार को सरकार ने जिले के 102 लाभार्थियों को एक बटन दबाकर इस योजना का लाभ दिया। इसके लिए प्रार्थी हरियाणा का स्थायी निवासी हो। उसके बने हुए मकान को कम से कम 10 वर्ष या उससे अधिक का समय हो गया हो। मकान मरम्मत योग्य होना चाहिए।

विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि अंत्योदय परिवारों को सरकार की योजनाओं का फायदा दिलाया जा रहा है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार, डीडीपीओ आशीष मान, बीडीपीओ सोमबीर कादयान, बीडीपीओ विनोद सांगवान, डीडब्ल्यूओ देवेंद्र सिंह, टीडब्ल्यूओ राजकुमार, सुरेश कुमार, डीआईओ अमित लांबा, एसइपीओ दीपक शर्मा, उमराव श्योराण समेत कई लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed