फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Graminoen hit the lock on PHC

ग्रामीणोें ने पीएचसी पर ताला जड़ा

Wed, 16 Jul 2014 12:10 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Wed, 16 Jul 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के समीपवर्ती गांव खाचरोली बिरोहड़ के समीप सड़क हादसे में छात्र की मौत पर बिफरे ग्रामीणों ने पीएचसी केंद्र पर ताला जड़ दिया और दादरी बिरोहड़ सड़क मार्ग जाम कर दिया। जाम करीब पांच घंटे तक जारी रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिरोहड़ प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में चिकित्सक न मिलने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि अगर पीएचसी केंद्र में चिकित्सक मिल जाते तो युवक की जान बच जाती। झज्जर के एसएमओ व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पीएचसी का ताला खुलवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव सेहलंगा निवासी महेश गांव बिरोहड स्थित कॉलेज में पढ़ता था। दोपहर बाद वह छुट्टी के पश्चात अपनी बाइक पर कॉलेज से गांव सेहलंगा जा रहा था। गांव खाचरौली के समीप पहुंचने पर सामने से बस के आ जाने पर बाइक चालक महेश संतुलन खो बैठा जिससे बाइक पेड़ से जा टकराई। ग्रामीणों ने उसे गांव बिरोहड़ स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सक व अन्य स्टाफ न मिलने पर छात्र को रोहतक पीजीआई ले जाना पड़ा। पीजीआई में पहुंचते ही चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने युवक की मौत पर प्राथमिक चिकित्सालय के चिकित्सकों व स्टाफ की लापरवाही को जिम्मेवार बताया है। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को पीएचसी पर ताला जड़ दिया तथा सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम करीब पांच घंटे जारी रहा। जाम की सूचना मिलने पर झज्जर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में झज्जर से एसएमओ डॉ. राजकरण, तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणोें को आश्वासन दिया कि लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed