{"_id":"6090487a8ebc3e8d384ba858","slug":"grain-market-wheat-purchasing-labours-bhiwani-news-rtk607072914","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख 80 हजार गेहूं के कट्टों का हुआ उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लाख 80 हजार गेहूं के कट्टों का हुआ उठान
विज्ञापन
भिवानी। लॉकडाउन में गेहूं की सरकारी खरीद सरकार के निर्देशों के बाद बंद कर दी है। सोमवार को छह लाख 80 हजार कट्टों का मंडी से उठान हो चुका है। जबकि 80 हजार कट्टों का उठान होना अभी बाकी है। मंडी में करीब 80 हजार कट्टे रखे हुए हैं, जिनका अगले तीन दिन के अंदर उठान सुनिश्चित कर लिया जाएगा। रविवार और सोमवार को भी करीब 70 हजार कट्टों का उठान हुआ।
एक अप्रैल से ही गेहूं की मंडियों में सरकारी खरीद हो रही थी। 30 अप्रैल को ही खरीद बंद हो गई। इसके बाद तीन मई तक गेहूं की खरीद तक नहीं किए जाने का नोटिस भी पहले ही मंडी गेट पर लगाया गया था। लेकिन तीन मई को ही लॉकडाउन की घोषणा हो गई। जिसके बाद गेहूं की खरीद पर आगामी आदेशों तक रोक लग गई। लेकिन इस बीच मंडी में पहले से खरीद हो चुके गेहूं का उठान लगातार जारी है। मौसम भी बिगड़ा, इसी बीच लगातार गेहूं का उठान जारी रहा।
भिवानी मंडी में खरीद एजेंसी के परचेजर एवं खाद्य निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मंडी में गेहूं का उठान चल रहा है। अगले तीन दिनों तक बचे हुए गेहूं का उठान कर दिया जाएगा। उठान के साथ ही किसानों के खाते में फसल भुगतान भी लगातार हो रहा है।