{"_id":"65a590886171df50630a9e74","slug":"governor-gives-atul-maheshwari-memorial-award-to-sanju-sehrawat-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-11867-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: संजू सहरावत को राज्यपाल ने दिया अतुल माहेश्वरी स्मृति अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: संजू सहरावत को राज्यपाल ने दिया अतुल माहेश्वरी स्मृति अवॉर्ड
Tue, 16 Jan 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के सीबीएलयू में संजू सहावत को अतुल माहेश्वरी स्मृति अवॉर्ड और स्वर्ण पदक देते राज्यपाल
भिवानी। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की टॉपर संजू सहरावत को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अतुल माहेश्वरी स्मृति अवॉर्ड से सम्मानित किया। ये अवार्ड अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संजू सहरावत को प्रदान किया गया है। इस मौके पर सीबीएलयू के उप कुलपति प्रोफेसर राजकुमार मित्तल, स्वामी सदानंद महाराज, विधायक घनश्याम सर्राफ, राज्य सभा सांसद डीपी वत्स, सीबीएलयू की रजिस्ट्रार रितु सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। यूनिवर्सिटी के उप कुलपति प्रोफेसर राजकुमार मित्तल ने कहा कि अतुल माहेश्वरी स्मृति अवार्ड पत्रकारिता के क्षेत्र में कॅरियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी। विद्यार्थियों को प्रोत्साहन करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का ये प्रयास भी काफी सराहनीय है। वहीं अतुल माहेश्वरी स्मृति अवॉर्ड मिलने के बाद संजू सहरावत का कहना है कि उसने पत्रकारिता के दौरान उन्हें काफी कठिनाईयां आई, लेकिन छात्रवृत्ति मिलने से उसकी राह आसान हो गई। संजू मूल रूप से जींद जिला के गांव गढ़वाली की रहने वाली है। वह चार भाई बहनों में बड़ी हैं। उनकी दो बहनें और एक छोटा भाई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में कॅरियर की शुरूआत करने वाली परिवार की पहली बेटी हैं। उसके पिता जितेंद्र खेतीबाड़ी करते हैं। मां सुलोचना देवी गृहणी हैं। संजू भिवानी जिला के गांव दांग कलां में सोमबीर के साथ शादीशुदा हैं।
विज्ञापन