फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government will compensate after assessing the damage caused by floods: Agriculture Minister

बाढ़ से नुकसान का आकलन कर भरपाई करेगी सरकार : कृषि मंत्री

Sun, 16 Jul 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 16 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Government will compensate after assessing the damage caused by floods: Agriculture Minister
लोगों को संबो​धित करते कृ​षि मंत्री जेपी दलाल।
भिवानी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा में इस साल फरवरी में बेमौसमी बारिश ने नुकसान किया और अब बाढ़ ने कहर ढा दिया है। जानमाल की सुरक्षा को लेकर प्रशासन जुटा हुआ है। सरकार फसलों के नुकसान का आकलन कर भरपाई करेगी। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई को भिवानी व दादरी के पंचायत प्रतिनिधियों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए बैठक होगी। वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा हरियाणा में कांग्रेस द्वारा सरकार बनाने के दावे पर जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस पीछे के दो चुनाव देख ले। भाजपा पहले से ज्यादा बहुमत से इस बार सत्ता में आएगी।
विज्ञापन


रविवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल रविवार को अपने आवास पर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर तुरंत समाधान के निर्देश दिए। नगर परिषद व पालिका चेयरमैन की डीडी पावर खत्म करने पर हो रहे विरोध पर जेपी दलाल ने कहा कि देश में सरपंच हो या मंत्री, सीएम हो या पीएम कोई चेक पर साइन नहीं करता। ये काम अधिकारियों व बाबुओं का होता है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने तीसरी बार कांग्रेस की हार का दावा कर केजरीवाल पर जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वहीं, जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ मारने के सवाल पर कहा कि लोग संयम बनाए रखें। ये संकट किसी व्यक्ति विशेष के कारण नहीं आया है। पक्ष-विपक्ष व सामाजिक संगठन मिलकर ही इस संकट से पार पा सकते हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत आप पार्टी द्वारा दिल्ली को जानबूझकर डूबो देने के आरोप पर जेपी दलाल ने पलटवार करते हुए कहा कि आप का जन्म ही झूठ बोलने व दूसरों पर आरोप लगाने के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण हो या पानी की कमी हो या कोरोना संकट या अब बाढ़ हर बार केजरीवाल हम पर आरोप लगाते हैं और अपनी जिम्मेदारी से भागने लगते हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान हरियाणा को हुआ है। इस पानी को रोका जा सकता था तो क्या हम हरियाणा के किसानों का नुकसान होने देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed