फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government procurement of millet will start from October 1, farmers will get Rs 125 more as minimum support price compared to last year.

Bhiwani News: एक अक्तूबर से होगी बाजरा की सरकारी खरीद, पिछले साल के मुकाबले 125 रुपये अधिक मिलेगा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य

Sat, 28 Sep 2024 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 28 Sep 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of millet will start from October 1, farmers will get Rs 125 more as minimum support price compared to last year.
भिवानी। एक अक्तूबर से बाजरे की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। पिछले साल के मुकाबले इस साल किसानों को 125 रुपये अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलेगा। बाजरे की सरकारी खरीद के लिए जिले की नौ मंडियां भी निर्धारित कर दी हैं। चुनावी माहौल के बीच मंडियों में बाजरा खरीद और उठान को लेकर व्यवस्था दुरुस्त किए जाने संबंधी निर्देश भी डीसी ने अधिकारियों को बैठक लेकर दिए हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त महावीर कौशिक की अध्यक्षता में खरीफ फसलों की खरीद और उठान को लेकर बैठक हुई। जिसमें तोशाम के एसडीएम डॉ. अशवीर सिंह नैन, भिवानी एसडीएम महेश कुमार, लोहारू एसडीएम मनोज कुमार दलाल, सिवानी एसडीएम वीरेंद्र सिंह वीडियो कांफ्रेंस के जरिये शामिल हुए। उपायुक्त ने कहा कि जिले में खरीफ फसलों की खरीद के साथ उठान पर अधिक विशेष ध्यान दें ताकि मंडियों में किसानों और व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम मंडी से खरीद और उठान कार्यों की रोजाना समीक्षा व निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हैफेड और वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारी ट्रकों की लोडिंग और अनलोडिंग और रोड मूवमेंट डेलीबेसिज की चेकिंग करते रहे। वहीं जो भी ठेकेदार ढिलाई बरते उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन


--------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक मंडी में तैनात रहेगा एक नोडल अधिकारी
उपायुक्त ने कहा कि फसलों के खरीफ सीजन के दौरान जिले की मंडियों में धान की खरीद का कार्य जारी है, वहीं एक अक्तूबर से बाजरे की खरीद का कार्य आरंभ होगा। उन्होंने कहा कि जमींदारों, आढ़तियों को मंडियों में कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। वहीं प्रत्येक मंडी और गोदाम में एक प्रशासनिक नोडल अधिकारी और कर्मचारी की नियुक्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन फसलों की खरीद फरोख्त और उठान कार्यों के लिए साफ- सफाई, झराई, तुलाई, उठाई, फसलों की ऑनलाइन पेमेंट के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तमाम पहलुओं पर गंभीरता से कार्य करें।
----------------------------------------------
इन मंडियों में होगी बाजरे की खरीद
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक प्रदीप कौशिक ने बताया कि बाजरे की सरकारी खरीद के लिए भिवानी, तोशाम, बवानी खेड़ा, सिवानी, बहल, जुई, ढिगावा, लोहारू व पाजु सहित नौ मंडियां स्थापित की गई हैं। जहां 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बाजरे की खरीद की जाएगी। वहीं मूंग के लिए भिवानी, तोशाम, सिवानी, बहल, लोहारू और जुई सहित छह मंडियां स्थापित की गई हैं। जहां समर्थन मूल्य 8682 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मूंग खरीदी जाएगी। अरहर फसल केवल भिवानी मंडी में समर्थन मूल्य 7550 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएगी। इसके अलावा धान व तिल की फसल की खरीद भी भिवानी मंडी में समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी।

---------------------------------------------
2,78,711 किसानों ने कराया मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण
कृषि विभाग के मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अब तक खरीफ सीजन में बाजरे की बिक्री के लिए 2,78,711 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि जिले में खरीफ सीजन के दौरान 71,739 किसानों ने फसल की बीजाई की है। भिवानी जिले में 128056 एकड़ क्षेत्र में बाजरे की फसल किसानों ने बीजाई की है। वहीं फसल बिक्री स्थल के नजदीक भी कृषि विभाग का नए किसानों के पंजीकरण के लिए पोर्टल खुल सकता है।
----------------------------------------

क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है इसलिए इस बार खरीफ सीजन में बाजरे की अच्छी पैदावार की संभावना है। बाजरा बिक्री के लिए मेरी फसल मेरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिन किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण हो चुका है, उन्हें फसल बिक्री में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
-डॉ. विनोद फौगाट, कृषि उपनिदेशक भिवानी।
----------------------------------------

संबंधित विभागों के अधिकारियों को खरीफ सीजन में बाजरे सहित अन्य फसलों की बिक्री को लेकर मंडियों में जरूरी व्यवस्थाएं कराए जाने और खरीद के साथ उठान सुनिश्चित करने को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को मंडी में फसल की आवक से पहले पुख्ता प्रबंध करने और संबंधित खरीद एजेंसियों द्वारा किसानों की फसल बिक्री हो चुकी फसलों का समय से उठान कराया जाना सुनिश्चित करना है। मंडियों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे। -महावीर कौशिक उपायुक्त भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed