फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government is talking about Hindu-Muslim and temple on every issue: Vijender Singh

सरकार हर मुद्दे पर कर रही हिंदू-मुस्लिम व मंदिर की बात : विजेंद्र सिंह

Mon, 27 Feb 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 Feb 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Government is talking about Hindu-Muslim and temple on every issue: Vijender Singh
गांव कालुवास स्थित आवास पर ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह। 
भिवानी। ओलंपिक गेम्स में पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह अपने पैतृक गांव कालुवास पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के साथ मंदिर में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। विजेंद्र सिंह बेनीवाल ने केंद्र और प्रदेश की गठबंध सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर हिंदू-मुस्लिम व मंदिर की बात कर रही। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा और हरियाणा में जजपा-भाजपा गठबंधन सरकार में हर वर्ग दुखी है। अब सरकार बदलने का समय आ गया है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा कि लोग जहां से चाहेंगे, वो वहीं से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरपंच ई-टेंडरिंग से दुखी हैं और कर्मचारी पुरानी पेंशन लागू करवाने के लिए लाठी खा रहे हैं। युवा अग्निवीर के झुनझुने से परेशान हैं और आमजन फैमिली आईडी से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में पता चल जाएगा कि इस सरकार ने कितने काम किए हैं। विजेंद्र सिंह ने खेल कोच घटाने पर हरियाणा सरकार को बदले की बात कही। वहीं बढ़ते नशे को लेकर कहा कि ये सरकार हर मुद्दे की बात पर सिर्फ हिंदू-मुस्लिम, जाट-नॉन जाट व मंदिर की बात करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा से हिंदुस्तान जोड़ने का काम किया। वहीं हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी को उन्होंने छोटी बात बताया और कहा कि सरकार बनने पर सब ठीक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग जहां से कहेंगे वहीं से चुनाव लड़ने को तैयार हूं। वो चाहे हरियाणा हो, राजस्थान हो, यूपी हो या फिर दिल्ली। विजेंद्र ने कहा कि सलमान खान के साथ उनकी फिल्म ईद पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed