फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government has made people's lives easier by providing services through online system: Dr. Banwari

ऑनलाइन सिस्टम से सेवाएं देकर सरकार ने लोगों का जीवन किया सुगम : डॉ. बनवारी

Thu, 05 Oct 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 05 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Government has made people's lives easier by providing services through online system: Dr. Banwari
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबो​धित करते सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत
भिवानी। सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से लोगों को घर बैठे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा हैं, जिससे लोगों का जीवन सुगम हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गांव नवा में जलघर बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने वीरवार को जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान भिवानी विधानसभा क्षेत्र के गांव बडाला, नवा, प्रहलादगढ़, सांगा और नौरंगाबाद में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक घनश्याम सर्राफ भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया और स्वास्थ्य, पेंशन, आयुष्मान इत्यादि योजनाओं का लाभ लेने वाले ग्रामीणों से बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हजारों योग्य युवाओं को रोजगार मिला है, इसके चलते गरीब परिवारों का उत्थान हुआ हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता, योग्यता व मेरिट के आधार पर नौकरी प्रदान कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रुपये के अभाव में लोगों की जिंदगी जाने नहीं दी जाएगी, इसके लिए आयुष्मान योजना लाई गई है। सरकार ने गरीब आदमी को एक लाख 60 हजार रुपये तक का ऋण बिना किसी सिक्योरिटी के देने का प्रावधान किया है, जिससे वह मिनी डायरी स्थापित कर सकता है। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री डॉ. बनवारी लाल के समक्ष गली, सड़क निर्माण, बूस्टिंग स्टेशन, बिजली इत्यादि से संबंधित मांगें रखीं, जिस पर उन्होंने ग्रामीणों की मांगों को हरसंभव पूरा करने का आश्वासन दिया। जनसंवाद कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ और हरियाणा युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने सीवर व पेयजल व्यवस्था के लिए मंत्री से मांगे 70 करोड़ रुपये

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल से विधायक घनश्याम सर्राफ ने शहर की सीवरेज व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करवाए जाने के लिए करीब 70 करोड़ रुपये की मांग की। उन्होंने उक्त राशि से होने वाले प्रस्तावित कार्यों का मांगपत्र भी मंत्री को सौंपा। विधायक ने मंत्री को बताया कि अधिकांश शहर विशेष तौर पर पुराने शहर में डाली गई सीवर व पेयजल की लाइनें बहुत पुरानी हो चुकी हैं और जगह-जगह लीकेज हैं। लीकेज के दूषित पानी से पेयजल की लाइन भर जाती हैं, जो घरों में सप्लाई होता है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा बाहरी कॉलोनियों में पेयजल की समस्या बनी हुई है, जहां पर बड़ी लाइनें डालना जरूरी हैं। इस पर मंत्री ने विधायक द्वारा मांगे गए बजट को पास करने व शीघ्र राशि जारी करवाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed