फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government doctors strike from today, OPD, emergency and post mortem services will be affected

Bhiwani News: आज से सरकारी चिकित्सकों की हड़ताल, ओपीडी, आपात और पोस्टमार्टम की सेवाएं रहेंगी प्रभावित

Thu, 25 Jul 2024 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 25 Jul 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Government doctors strike from today, OPD, emergency and post mortem services will be affected
भिवानी। वीरवार से सरकारी चिकित्सकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहेंगी। जिले के सरकारी चिकित्सक अपनी चार मांगों को लेकर पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार के साथ हर बार वार्ता विफल होने के कारण चिकित्सकों ने वीरवार से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इससे जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार को मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अस्पताल प्रशासन द्वारा हड़ताल के विकल्प के तौर पर अन्य विकल्प तलाश लिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने के कारण सरकारी अस्पताल में ओपीडी, आपातकालीन व पोस्टमार्टम की सुविधाएं बंद रहेंगी। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने हड़ताली चिकित्सकों से वार्ता के लिए शुक्रवार सुबह 12 बजे का समय भी तय किया है। ऐसे में अगर हड़ताल होती है तो जिले भर में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित रहेंगी। वहीं सिविल सर्जन ने चिकित्सकों की हड़ताल के विकल्प के तौर पर आपात विभाग, पोस्टमार्टम, लेबर रूम सहित ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर भी वैकल्पिक व्यवस्था कराई है।
विज्ञापन

स्टाफ नर्सिंग एसोसिएशन ने भी काले बिल्ले लगाकर किया काम



हरियाणा नर्सिंग आफिसर स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले स्टाफ नर्स ऑफिसरों ने भी वीरवार को काले बिल्ले लगाकर अपना विरोध जारी रखा और काम किया। उन्होंने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर स्टाफ एसोसिएशन की स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत हुई थी, जो विफल रही। मांगों पर सहमति नहीं बनने पर काले बिल्ले लगाकर काम कर रहे हैं। उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं होती तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। एसोसिएशन की राज्य प्रधान सुनीता ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर आंदोलन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से हड़ताली कर्मचारियों को वार्ता का निमंत्रण मिला है। इसके अलावा जिलेभर में हड़ताल के विकल्प के तौर पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी जगह पर स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
- डाॅ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article