Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Government departments' tussle, budget expenditure of crores still no solution

Bhiwani News: सरकारी विभागों की खिंचतान, करोड़ों का बजट खर्च फिर भी नहीं कोई समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Government departments' tussle, budget expenditure of crores still no solution
कमला भवन के पास पेयजल लाइन लीकेज होने के कारण हाल ही में बनाई गई नई सड़क को जेसीबी से उखाड़ते कर्मच - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सरकारी विभागों की आपसी खींचतान में करोड़ों के बजट खर्च किए जाने के बावजूद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। सरकारी विभागों के अधिकारियों में कोई तालमेल भी नहीं है। जिस सड़क को नगर परिषद ने हाल ही में एक करोड़ के बजट से बनवाया था, अब लीकेज ठीक कराने के नाम पर खुद तुड़वा डाला। अमरूत के तहत डाली गई पेयजल लाइन में अभी तक लोगों ने नए कनेक्शन नहीं किए हैं, जबकि पानी का प्रेशर पड़ते ही नई लाइन लीक हो गई है। अब लीकेज को ढूंढने के लिए जगह-जगह नई सड़कें तोड़ी जा रही है वहीं गलियों को भी उखाड़ फेंका है। हाईवे का एक हिस्सा भी धंस गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने हांसी गेट से पटेल नगर पंचायत भवन तक करीब 900 मीटर लंबी सड़क को एक करोड़ के बजट से हाल ही में तैयार कराया था। इस सड़क को जापानी तकनीक से बनाया गया था। जिस पर पानी का भी कोई असर नहीं था। लेकिन इस सड़क के नीचे कमला भवन चौक पर पेयजल लाइन की लीकेज हो गई। इसकी वजह से सड़क के बीचोंबीच गड्ढे बन गया। लीकेज को ठीक करने के लिए खुद नगर परिषद के ठेकेदारों ने जेसीबी से नई सड़क को तोड़ डाला। इस सड़क की वारंटी तीन साल की है। लेकिन निर्माण करने वाली कंपनी जेसीबी से खुदाई कर तोड़ी गई सड़क को ठीक करने के लिए बाध्य नहीं हैं, क्योंकि ये जानबूझकर तोड़ी गई है, जबकि रिपेयरिंग की वारंटी वाहनों के चलने से सड़क टूटने की है। ऐसे में अब नई सड़क तोड़कर एक समस्या खड़ी कर विभाग दूसरी समस्या का समाधान करने में जुटा है। जबकि दूसरी समस्या के समाधान की भी कोई गारंटी नहीं है। नगर परिषद ने अमरूत फेज वन में पुराना जलघर से पुराना हाउसिंग बोर्ड के लिए अलग से नई 300 एमएम की पेयजल लाइन डाली थी। इस पेयजल लाइन को डाले करीब डेढ़ साल हो चुका है। जिसकी दो से तीन बार टेस्टिंग भी हो चुकी है। अब जनस्वास्थ्य विभाग ने नई पेयजल लाइन को चालू कर दिया। जबकि पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने नई पेयजल लाइन में अभी पानी के कनेक्शन नहीं लिए हैं, जिसकी वजह से बूस्टर से लाइन में पानी छोड़ते ही पानी का प्रेशर बढ़ गया और कई जगह लगे ज्वाइंट लीक हो गए। इसकी वजह से नई सड़क भी धंस गई और कई जगह गलियों में भी पाइपलाइन लीक हो गई। अब नगर परिषद के ठेकेदार लीकेज तलाशने के लिए नई सड़क को तोड़कर काम शुरू करने में जुटे हैं। वहीं कमला भवन के सामने भी कचहरी रोड की सड़क के नीचे पानी की लाइन लीक हो गई है। इसे ठीक करने के लिए नई सड़क तोड़ दी गई है तो गलियों में भी ब्लॉक उखाड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। अगर बिना एनओसी के हमारे विभाग की सड़क तोड़ी गई है तो निश्चित तौर पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को नोटिस भेजा जाएगा। इस संबंध में कार्यालय में रिकार्ड देखने के बाद ही इस संबंध में आगे कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार दांगी, सचिव, नगर परिषद, भिवानी।
हाईवे का फोरलेन भी फिर दरका, लीकेज का भी नहीं पता
भिवानी-हांसी फोरलेन मार्ग पर जूई नहर पुलिया खरकड़ी मोड़ से पहले हाईवे फिर दरक गया है। यहां अभी लीकेज का भी नहीं पता है। विभागीय अधिकारियों को तो यह भी नहीं पता कि यहां सीवर लाइन लीक है या फिर किसी अन्य वजह से काफी हिस्सा धंसा है। सर्दी के मौसम में फोरलेन का धंसा हुआ हिस्सा बड़े हादसे की वजह बन सकता है। हालांकि फोरलेन के बीच एक बेरिकेड लगाकर धंसे हुए हिस्से को सुरक्षित किया है। लेकिन रात के समय यहां कोई स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। तेज रफ्तार में वाहन इस धंसे हुए हिस्से में फंसा तो जनहानि हो सकती है। यहां पर भी मसला हाईवे अथॉरिटी और जनस्वास्थ्य विभाग के बीच फंसा है।

हमने इसकी डीएनआईटी बनाकर भेज दी है। आगामी आठ से दस दिनों में यहां खुदाई कराकर लाइन को चेक कराया जाएगा। यहां हमारी लाइन लीकेज है या किसी निजी लाइन लीक की वजह से बार-बार सड़क धंस रही है, इसका पता लगाकर उसी हिसाब से उसका जल्द समाधान कराया जाएगा।
- सुरजप्रकाश, एसडीओ शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed