{"_id":"668b338b445cf6523406e3a4","slug":"government-committed-to-rural-development-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-119814-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध : वित्त मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध : वित्त मंत्री
Mon, 08 Jul 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के बहल में सरपंच सम्मेलन को संबोधित करते वित्त मंत्री जेपी दलाल।
बहल। वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने सरपंचों व जनप्रतिनिधियों के अधिकारों में वृद्धि करके उनका मान-सम्मान बढ़ाया है। वह रविवार को विनायक रिजॉर्ट में लोहारू विधानसभा क्षेत्र के बहल, सिवानी व लोहारू खंड के गांवों के सरपंचों की ओर से आयोजित धन्यवाद व सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में गांव के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाने पड़ते थे। जो सरपंच सरकार का पक्ष का होता था, उसी गांव में विकास कराए जाते थे। भाजपा शासन में बिना भेदभाव सभी गांवों में समान रूप से काम कराए जा रहे हैं।
बताया कि लोहारू क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये की विकास योजनाओं पर काम चल रहा है। इनके पूरा होने के बाद लोहारू क्षेत्र प्रदेश में विकास के मामले में अग्रणी होगा। लोहारू में नहरें बनने के बाद उनमें पानी नहीं आया था। अब हर नहर की टेल पानी से भरी नजर आती है। उन्होंने सरपंचों से अनुरोध किया कि गांव के जो जरूरी विकास कार्य हैं, उनका एस्टीमेट भिजवाएं। ताकि, गांव के विकास के लिए ग्रांट जारी किया जा सके। इस दौरान उन्होंने कई लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भी आश्वासन दिया।