{"_id":"6328b69306af8a58f4631ece","slug":"gosevaks-protest-for-sixth-consecutive-day-bhiwani-news-hsr642358268","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार छठे दिन धरना देकर गोसेवकों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार छठे दिन धरना देकर गोसेवकों ने जताया रोष
विज्ञापन
भिवानी। गोसेवकों का धरना सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। पशु चिकित्सकों पर अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतते हुए घायल गाय व अन्य जानवरों का इलाज करने से मना करने का आरोप लगाते हुए गोसेवकों ने उन्हें सस्पेंड करने की मांग की। गोसेवकों ने पशु पॉलीक्लीनिक के सामने धरना देकर रोष जताया।
गोरक्षा दल के प्रधान संजय परमार के नेतृत्व में गोसेवकों ने रोष जताया और सरकार व पशुपालन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गोसेवकों ने लापरवाही करने वाले चिकित्सकों और अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग की। प्रधान संजय परमार ने आरोप लगाया कि जनता के टैक्स का पैसा वेतन के रूप में लेने वाले कर्मचारी जनता के साथ ही विश्वासघात कर रहे है और अधिकारियों को सब कुछ पता होने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाए उनका साथ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायल गाय व अन्य जानवरों के इलाज के लिए जब भिवानी के पशु चिकित्सकों से अपील की जाती है तो पशु चिकित्सकों साफ तौर पर इलाज के लिए मना कर देते है। गोसेवकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक आरोपी पशु चिकित्सकों को सस्पेंड नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस अवस पर दीपक तोमर, कुकी परमार, रविंद्र डॉन, कैलाश, परमवीर, चेतन, पुनीत, मोनू, आदित्य, शशिकांत, नीटू, शुभम, भोली, सुरेश सैनी, गोलू, साहिल, दीपक भारद्वाज, बीरबल, मोहन, नीरज सांगा, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
--------
लावारिस गोवंश के स्वास्थ्य व अन्य प्रबंध करना स्थानीय निकाय का कार्य है, भिवानी नगर परिषद के पास भरपूर बजट होते हुए भी अपने पशु चिकित्सक व वीएलडीए क्यों नहीं भर्ती कर रहे, यह मेरी समझ से परे है। सच्चाई यह है कि पशुपालन विभाग के साथ-साथ हम डेयरी विभाग, वन्य प्राणी विभाग, बैंक आदि अनेकों विभागों के कार्य अपने सीमित संसाधनों से पशु चिकित्सक कर रहे हैं। कभी लंपी, कभी स्वाइन फ्लू तो कभी अन्य बीमारियों के प्रकोप से पशुओं को बचाते हुए दिन-रात जूझ रहे पशु चिकित्सकों को अगर कोई परेशान करता है तो मैं उनको गोसेवक नहीं मान सकता।
विज्ञापन
- डॉ. विकास जागलान, राज्य महासचिव, एसोसिएशन ऑफ वेटरनरी सर्जन, हरियाणा।