फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Goods were stolen by breaking the locks of four rooms in the government school of Kudalbas.

Bhiwani News: कुड़लबास के सरकारी स्कूल में चार कमरों के ताले चटकाकर किया सामान चोरी

Wed, 15 May 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 15 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Goods were stolen by breaking the locks of four rooms in the government school of Kudalbas.
कुड़ल बास के राजकीय माध्यमिक विद्यालय  में सीसीटीवी से ली गई फोटो। 
भिवानी। गांव कुड़लबास के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में चार कमरों के ताले चटकाकर सामान चोरी का मामला सामने आया है। इस विद्यालय में यह दो माह में दूसरी चोरी है। वहीं विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध कचरा बिनने वाली महिला चोर भी कैद हो गई है। महिला ने चोरी के दौरान एक सीसीटीवी कैमरे का तार भी काट दिया। फिलहाल विद्यालय के मुखिया ने मामले की शिकायत जूई कलां पुलिस थाना में दी है।
विज्ञापन

जूई कलां पुलिस को दी शिकायत में गांव कुड़लबास के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के मुखिया अनिल कुमार ने बताया कि 14 मई की सुबह सात बजकर 20 मिनट पर विद्यालय का सुख सहायक विनोद कुमार स्कूल में पहुंचा तो चार कमरों के ताले टूटे हुए मिले। इन कमरों के अंदर से मिड डे मील सामान के बर्तन और कक्षा पहली से तीसरी तक की पुस्तकें और कुछ पुरानी पुस्तकें भी गायब थीं, वहीं अनाज की टंकियों से अनाज भी चोरी किया गया था। सीसीटीवी जांच में पाया कि 13 मई की शाम पांच बजे कचरा बिनने वाली एक महिला विद्यालय के अंदर घुस गई। उसने परिसर से सामान चोरी किया। एक सीसीटीवी कैमरे की दरातीनुमा चीज से तार भी काट दी, ताकि वह कैमरे में न आ सके। लेकिन उस महिला की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि इससे पहले 19 अप्रैल को भी इसी तरह विद्यालय में चोरी हुई थी, जिसकी जूई कलां पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। लेकिन सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद विद्यालय में दूसरी बार चोरी हो गई। विद्यालय मुखिया ने सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रही संदिग्ध महिला चोर को जल्द से जल्द पकड़ने और चोरी किया सामान बरामद किए जाने की गुजारिश की है। वहीं जूई कलां पुलिस ने इस संबंध में तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह भर में क्षेत्र के छह से अधिक सरकारी स्कूलों में हुई चोरी
सप्ताह भर से करीब छह से अधिक सरकारी विद्यालयों में चोरी हो चुकी हैं। इसमें रिकॉर्ड व पीतल के बर्तनों को निशाना बनाया जा रहा है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला टीटाणी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मालवास देवसर, राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला लेंघा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला लेघा भानान, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जीतवानबास में चोरी की वारदात हो चुकी हैं।

सरकारी स्कूलों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चोर विद्यालय के सामान और रिकाॅर्ड को निशाना बना रहे हैं। इस तरह की वारदात से सरकारी स्कूलों में बच्चों के मुंह से भी निवाला छीना जा रहा है। हमारी जिला प्रशासन से पुरजोर मांग है कि वे सरकारी स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाए। वहीं सरकार भी विद्यालयों में रिक्त पड़े चौकीदारों के पदों पर जल्द भर्ती कराए। पुलिस प्रशासन भी विद्यालय में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालों को तुरंत पकड़ चोरी किया सामान बरामद कराए।
- भूपेंद्र चाहर, जिला प्रधान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article