फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Gold cheap, but waiting for customers

सोना सस्ता, फिर भी ग्राहकों का इंतजार

Wed, 04 Nov 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Wed, 04 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सोने के दाम इस दीपावली यकीनन कम हैं, मगर सर्राफा बाजार में दुकानदारों को अब भी ग्राहकों का इंतजार है। फेस्टिवल सीजन होने के बाद भी सर्राफा मार्केट से रौनक गायब है। दुकानदार कुछ चिंतित हैं, पर आस है कि जल्द ही मार्केट में रौनक लौटेगी। इसके लिए दुकानदार तैयारी भी कर रहे हैं और कुछ नए आइटम भी बाजार में आए हैं। सर्राफा व्यापारी मंदी के लिए भिवानी में खत्म होते उद्योग-धंधों को जिम्मेवार मान रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली में महज सात दिन शेष है। सोने के दाम भी 2660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी 36500 रुपये प्रति किलो है। ये दाम पिछले कुछ वर्षों की दीपावली त्योहार में अब तक के सबसे कम है। मगर शायद लोगों को आस है कि दाम और कम होंगे। इसी कारण सर्राफा मार्केट सुनसान है। दो-तीन बड़ी दुकानों को छोड़ दें तो सभी दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार है।
विज्ञापन

जल्द आएगी रौनक
सर्राफा दुकानदारों को आस है कि भले ही फिलहाल मंदी हो मगर आगामी दो-तीन दिन में बाजार गुलजार होंगे। ग्राहक दीपावली की खरीददारी करने निकलेंगे। दीपावली पर सोने-चांदी की खरीददारी शुभ मानी जाती है। ऐसे में लोग अपने बजट के अनुसार खरीददारी जरूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी की मूर्तियों का बढ़ रहा क्रेज
बेशक मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों को शुभ माना जाता है मगर लोगों में सोने व चांदी की मूर्तियों के प्रति क्रेज भी बढ़ रहा है। लोग अपने बजट के अनुसार छोटी-बड़ी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीद रहे हैं। बाजार में एक हजार रुपये कीमत से लेकर लाखों की कीमत की मूर्तियां है। ज्यादा बिक्री मध्यम साइज की मूर्तियों की है। जिनकी कीमत आठ से 10 हजार रुपये है।
लुभा  रही  बाल कृष्ण और राधा-कृष्ण की मूर्तियां
बाजार में भले ही मंदी हो मगर सर्राफा दुकानदारों ने आकर्षक आइटम के साथ लोगों को लुभाने का प्रयास कर रहे है। इस बार मार्केट में भगवान कृष्ण की बाल कृष्णा की मूर्ति सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये है। इसके अलावा कृष्णा राधा की करीब 35 हजार रुपये की मूर्ति, हनुमान की करीब 25 हजार की मूर्ति, 55 हजार रुपये का लेमन सेट भी आकर्षण का केंद्र है। ये सभी मूर्तियां चांदी की है।
दीपावली के बाद होगी ज्यादा रौनक
दीपावली के करीब 10-11 दिन बाद देवउठनी एकादशी का शादी का शुभ मुहुर्त है। जिस पर हर बार खासी संख्या में शादियां होती है। लोग शादी के लिए ज्वैलरी की खरीददारी भी खूब करते हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि दीपावली के बाद ज्वैलरी की खरीददारी बढ़ेगी।
क्या कहते हैं दुकानदार
मार्केट में इस बार मंदी है। लोग बाजार में आ ही नहीं रहे। अब त्योहारों का पहले जैसा क्रेज नहीं रहा। पिछली दीपावली से भी ज्यादा मंदी है। हालांकि ये उम्मीद है कि जल्द ही बाजारों में लोग खरीददारी के लिए आएंगे। हर बार बाजार में नए आइटम आते है। इस बारे भी अलग-अलग डिजाइन की मूर्तियां बाजार में है।
बृजलाल सर्राफ, दुकानदार
बाजार में फिलहाल बिल्कुल मंदी है मगर आगे रौनक की उम्मीद है। मंदी के अनेक कारण हैं। शहर से 14 फैक्ट्रियां बंद हो गई है। जिस कारण लेबर खत्म हो गई। अब उद्योग-धंधे भी खासे प्रभावित हुए हैं। इस कारण सोने के दाम कम होने के बावजूद मंदी है।

विनोद कुमार, दुकानदार
बाजार में मंदी है। ग्राहक नहीं आ रहे। लोगों को आस है कि अभी दाम और गिरेंगे। इसी आस में खरीददारी नहीं कर रहे। मगर दीपावली से कुछ दिन पहले खरीददारी शुरू हो जाएगी।
ओमप्रकाश, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed