फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Glimpses of Mini India seen in children's presentation in full dress rehearsal

Bhiwani News: फुल ड्रेस रिहर्सल में बच्चों की प्रस्तुति में दिखी मिनी इंडिया की झलक

Mon, 14 Aug 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Glimpses of Mini India seen in children's presentation in full dress rehearsal
​भिवानी: भीम खेल परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल के दौरान सलामी देती पुलिस की
भिवानी। भीम खेल परिसर में रविवार को जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। फुल ड्रेस रिहर्सल में एडीसी अनुपमा अंजलि ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रगान की धुन के साथ निर्धारित समय सुबह नौ बजे तिरंगा फहराया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला भी मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव के समापन और मेरी माटी-मेरा देश अभियान की झलक दिखाई दी। बच्चों ने हर घर तिरंगा फहराने का भी संदेश दिया।
विज्ञापन

भीम खेल परिसर में पहुंचने से पहले एडीसी अंजलि और पुलिस अधीक्षक सिंगला नेहरू पार्क में शहीद स्मारक पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद वे भीम खेल परिसर पहुंचे। निर्धारित समय नौ बजे एडीसी ने राष्ट्रगान की धुन के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सिंगला के साथ परेड में शामिल टुकड़ियों का निरीक्षण किया। लोहारू के उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार एचपीएस के नेतृत्व में परेड की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। एडीसी और पुलिस अधीक्षक ने मार्च पास्ट की टुकड़ियों की सलामी ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम दीपक बाबू लाल करवा, नगराधीश हरबीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी नरेश महता, डीआईपीआरओ सुरेंद्र सिंगल, उप पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार, एसआईएस एएसआई मनोज कुमार, पुलिस पीआरओ अभिषेक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
रिहर्सल में विभिन्न स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मेरी माटी-मेरा देश और आजादी के अमृत महोत्सव के समापन की झलक दिखाई दी। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से 13 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का भी संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वैश्य मॉडल स्कूल ने सौगंध है मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं झुकने दूंगा, हलवासिया विद्या विहार ने मेरी माटी-मेरा देश, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने देशभक्ति व भारतीय संस्कृति पर आधारित रागनी, जी-लिट्रा वैली स्कूल ने मैं हरियाणे की छोरी, केएम स्कूल ने भारतीय संस्कृति की छटा और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हां सुण ले मेरा ठिकाना रै इस भारत म्है हरियाणा की प्रस्तुति दी।


बच्चों ने प्रस्तुत किया डंबल, लेजियम और पीटी शो
अंतिम रिहर्सल में बच्चों ने मास पीटी शो का प्रदर्शन किया, जिसमें डंबल और लेजियम शामिल था। लेजियम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और केएम स्कूल के बच्चे शामिल थे। डंबल में उतमी बाई कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल और पीटी शो में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, टीआईटी स्कूल, पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल, डॉ. पल्ली राधाकृष्णन स्कूल के विद्यार्थी शामिल रहे। मास पीटी शो डीपीई वीरेंद्र सिंह द्वारा करवाया।


परेड की टुकड़ियों ने किया तिरंगे को सलाम
लोहारू के उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार एचपीएस के नेतृत्व में परेड की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट की टुकड़ियां राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए मंच के सामने से गुजरी। एडीसी और पुलिस अधीक्षक ने मार्च पास्ट की टुकड़ियों की सलामी ली। परेड की टुकड़ियों में एएसआई अमरजीत ने पुरुष पुलिस, एएसआई बबीता ने महिला पुलिस, प्लाटून कमांडर चंद्रभान ने होमगार्ड, सी अंडर ऑफिसर राहुल ने एनसीसी सी डिवीजन लड़के, सीनियर अंडर ऑफिसर कशिश जैन ने एनसीसी लड़कियां, सागर सिंह ने भारत स्काउट एंड गाइड चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप, शशि प्रभा ने नांगल से राजकीय हाई स्कूल के बच्चों की हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का नेतृत्व किया। परेड की टुकड़ियों ने मास्टर अश्विनी कुमार की अगुवाई में वैश्य मॉडल स्कूल के बैंड की धुन पर मार्च पास्ट किया, जिसको छात्रा मीनाक्षी ने कमांड किया। समारोह संचालक प्रवक्ता डॉ. मनोज शर्मा ने किया।



बिजली मंत्री रणजीत होंगे जिलास्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि
भीम खेल परिसर में 15 अगस्त को आयोजित जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बिजली मंत्री रणजीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे। जिला स्तर के अलावा उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। उपमंडल तोशाम में दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान, बवानीखेड़ा में विधायक बिशंबर वाल्मीकि, सिवानी में विधायक भव्य बिश्नोई और लोहारू में भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed