फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Glimpses of Indian culture seen at the beginning of Geeta Jayanti

Bhiwani News: गीता जयंती के आगाज पर भिवानी में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Glimpses of Indian culture seen at the beginning of Geeta Jayanti
किरोडीमल पार्क में आयोजित तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। किरोड़ीमल पार्क में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शुक्रवार को आगाज हुआ। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। वहीं कायाकल्प योग केंद्र के योगा खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखा सबको चकित कर दिया। इस मौके पर विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी नीतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। विभागों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं ने भी स्टॉल लगाई। स्कूली बच्चों के अलावा आमजन दिनभर प्रदर्शनी को देखने आए।
विज्ञापन

तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आगाज मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह ने सभी स्टॉल का अवलोकन कर किया। इस दौरान एसडीएम संदीप अग्रवाल, सीटीएम हरबीर, अधीक्षक अभियंता रणबीर सिंह, भाजपा के जिला प्रधान शंकर धूपड़, ठाकुर विक्रम सिंह, सुनील नंबरदार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनी के प्रारंभ में गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में चल रही कृष्ण कृपा सेवा समिति के साधकों के 18 अध्याय और 700 श्लोकों से सजी श्रीमद्भगवत गीता को स्थापित किया गया। इसी तरह राष्ट्रीय शहरी व ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण स्तर पर स्थापित स्वयं समूहों के गठन को लेकर भी लगाई गई। प्रदर्शनी में जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत लगाई गई प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण मंच, भारत स्काउट एवं गाइड, चंद्रशेखर आजाद ओपन ग्रुप, विश्व हिंदू परिषद के स्टाल पर सनातन धर्म व गीता ज्ञान के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षा विभाग की शिक्षा व खेल क्षेत्र, स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर, एचबी की जांच भी गई। आयुष विभाग द्वारा रोगों के आयुर्वेद पद्धति से निवारण को लेकर जागरूक किया। डीएचबीवीएन की सरचार्ज माफी व घरेलू व वाणिज्य उपभोक्ताओं को दिए गए लाभ की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस से संबंधित योजनाओं, जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी बचाने के प्रति जागरूकता, कृषि विभाग द्वारा भूमि की जांच, बागवानी विभाग द्वारा फलों एवं सब्जियों की जानकारी दी गई। पशुपालन एवं मत्स्य विभाग द्वारा संबंधित स्कीमों की जानकारी, परिवहन प्राधिकरण व यातायात पुलिस की स्टाल पर परिवहन व यातायात के बारे में जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवाएं द्वारा कानूनी जानकारी, नगर परिषद की साफ सफाई, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा चिनार कपड़ा व तुलसी डिटर्जेंट को लेकर, अग्रणी बैंक द्वारा बैंक से संबंधित सेवाओं की जानकारी दी गई। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी में आध्यात्मिकता को लेकर जागरूक किया गया। इसके अलावा भिवानी पब्लिक स्कूल, केएम पब्लिक स्कूल, जन सेवा विद्या विहार, सर्वपल्ली राधाकृष्ण, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की स्टालों पर सांस्कृतिक स्टॉल सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता के सार और हरियाणवी संस्कृति की मिली झलक
तीन दिवसीय गीता महोत्सव में गीता के सार और हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखी। प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियों के जरिये भगवान कृष्ण की जीवन लीलाओं के साथ-साथ प्रदेश की संस्कृति का गुणगान किया। प्रस्तुतियों पर प्रतिभागियों ने खूब वाहवाही बटोरी। गीता महोत्सव में सांस्कृतिक टीमों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर लोगों की तालियां बटोरी। इन प्रस्तुतियों में शिव महिमा, कृष्ण लीला, समूह नृत्य, लोकगायन शामिल रही। जी लिट्रा विद्यालय के बच्चों ने कृष्ण लीला व शिव महिमा की प्रस्तुति दी। केएम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कृष्ण लीला, बीपीएस के बच्चों ने राधा कृष्ण नृत्य और योग प्रस्तुति दी।

वैश्य विद्यालयके बच्चों ने दी कंस वध की प्रस्तुति
सर्वपल्ली राधा कृष्णन विद्यालय के बच्चों ने महाभारत नृत्य और कृष्ण की लीलाओं की प्रस्तुति दी। वैश्य मॉडल वरिष्ठ विद्यालय के बच्चों ने भगवान कृष्ण द्वारा कंस वध की प्रस्तुति दिखाई। श्याम गुणगान मंडल की ओर से पीयूष कौशिक ने श्याम बाबा को लेकर प्रस्तुति ने पंडाल में समां बांध दिया। गोविंद हरियाणवी ने कृष्ण स्वरूप धारण कर ओ बृज के रंगीले... रसीले नयन तेरे बोल पर जबरदस्त नृत्य किया। मंच संचालन सर्वपल्ली राधा कृष्णन विद्यालय की मीनाक्षी शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed